मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

हनुमान चालीसा पाठ के साथ कांग्रेस ने मनाया दीप उत्सव

मण्डला। भारतवर्ष की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का शिलान्यास कल 5 अगस्त को अयोध्या में किया गया है। पांच सदियों के लंबे संघर्ष के बाद माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय से भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का पथ प्रसस्त हुआ है। इसी क्षण की खुशियां मनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में राम उत्सव मनाया है। मण्डला जिले में भी भव्यता के साथ आयोजन किया गया। 4 अगस्त को शिलान्यास की पूर्व संध्या पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड राकेश तिवारी के नेतृत्व में मण्डला नगर के पड़ाव राम मंदिर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पाठ कर शाम को सैकड़ो दीप प्रज्वलित कर दीप उत्सव मनाया। शाम 5 बजे से राम मंदिर परिसर में रामधुन गायन किया गया इसके पश्चात हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। सूर्यास्त के बाद मंदिर परिसर भगवान श्रीराम को दीप अर्पण कर सम्पूर्ण मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में दीप प्रज्वलित कर मंदिर में रोशनी की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी सहित निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, प्रदेश सचिव संजय सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, युवक कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष अभिनव चौरसिया, ब्लॉक कांग्रेस मण्डला अध्यक्ष अमित शुक्ला, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस नीलू शुक्ला, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन सचान, सेवादल अध्यक्ष जीतराज कछवाहा, आईटी सेल अध्यक्ष अजय चौरसिया, पूर्व नपा अध्यक्ष राधा गुप्ता, शिवराज कछवाहा, राजेन्द्र राजपूत, संतीश झारिया, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, पप्पू कछवाहा, अखिलेश कछवाहा, हमराज अख्तर, सुमन श्रीवास, अनीता मिश्रा, राकेश श्रीवास, आशीष जैन, दीपक तपा, सुभाष क्षत्री, सैयद मंजूर अली, श्रीकांत कछवाहा, रजनीश रंजन उसराठे, हिमांशु हनी बर्वे, सहित कांग्रेस के समस्त अनुशांगिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page