डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल बजाग में कार्यकर्ता सम्मेलन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। चंदनघाट सुकुलपुरा मण्डल बजाग में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं मण्डल बैठक सम्पन्न किया गया। जिसमें बजाग मण्डल के भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भाजपा के यशस्वी जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया, ज्योति प्रकाश धुर्वे, पुनीत जैन भाजपा जिला कार्यालय मंत्री, पं.राजेन्द्र दुबे भाजपा जिलामंत्री, राजेश्वर साहू मण्डल अध्यक्ष बजाग, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, मंचासीन पदाधिकारी जिला मंत्री पं.राजेन्द्र दुबे ने माँ नर्मदा एवं भारत माता की जय कारो के साथ मंत्र उच्चारण कर भारत माता के तैलीय चित्र पर तिलक वंदन पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के द्वय विधायक शहपुरा एवं डिण्डौरी के द्वारा किये गये विकास कार्यो के बारे में बतलाया। उन्होने यह कहा इन 15 वर्षो में इनके द्वारा सिर्फ दो ही विकास किये गये है, यात्री प्रतीक्षालय एवं पानी टेंकर बाकी समय इन्होने पिछड़ा वर्ग व समूल वर्गो का शोषण किया है और हमारी भाजपा सरकार सम्पूर्ण जनमानस के लिए विभिन्न प्रकार की योजनायें है। जिसमें प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए अनेकों जन कल्याण कारी योजना लागू किये है। इन्होने यह भी कहा कि इस बार दोनो विधान सभा में कांग्रेस को पराजित करेगें एवं जिले के समस्त मतदाता कांग्रेस विधायको को मुहतोड़ ज्वाब देगें। उन्होने अपने मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकताओं को एक जुट होकर काम करने के लिए निर्देशित किया। समस्त मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्षों को सभी मण्डलों में लगातार बैठक कर कार्य करने को कहा। इस बीच जिले यशस्वी जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के रीतिनीति एवं विचारधारा को बतलाते हुए देश के लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण, जनकल्याण कारी योजना जैसे- बिजली, पानी, टायलेट जैसी सुविधाएं गरीब व्यक्ति तक पहुचाने में इन सभी ने जमीनी स्तर पर एक क्रांति ला दी है। इन योजनाओ ने देश के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी सम्मान और सुरक्षा के भाव से भर दिया है। किसानों की आय बढाना,खेती का खर्च कम करना ,बीज से बाजार तक किसानों आधुनिक सुविधायें देना। ये हमारी सरकार की प्राथमिकता है। शहरी महिलाओं से लेकर गांव में रहने वाली महिलाऐं कारोबार रोजगार में व्यस्त महिलायें उन सब के जीवन को आसान बनाने के लिए बीते नौ वर्षो में सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये है। तदपश्चात अगली कड़ी में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा ज्योति प्रकाश धुर्वे ने माताएं बहनों में उर्जा भरते हुए कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक से एक बढ़कर माताऐं, बहनों के लिए जन हितेषी योजनाएं लगातार संचालित कर रही है। जिसमें लाड़ली लक्ष्मी योजना,बेटी के जन्म होने से लेकर शिक्षा प्रोत्साहान राशि ,लेपटॉप,स्कूटी,एवं कन्या विवाह तक की योजना सरकार ने बनाई जिसका लाभ प्रत्यक्ष रूप से हमारी बहन बेटियों को सशक्त बनाने का काम कर रही है। जैस कि वर्तमान में चल रही लाड़ली बहना योजना में सभी 21 वर्ष से 60 वर्ष तक की माताऐं बहनों को 1000 से लेकर धीरे-धीरे 3000 रूपये तक देने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार वृध्दा पैंशन योजना का लाभ प्रत्येक परिवार में मिल रहा है। हमारी भारतीय जनता पार्टी सरकार ने आप सब बेटी बहनों एवं माताओं के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएंे लागू किये है जिसका लाभ सभी बहनों को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page