जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
ऑपरेशन शिकंजा’’ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा के द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों को अवैध इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपियेंा की पतासाजी के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये लगाया गया।
वहीं आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, के मार्ग निर्देशन में क्राईम ब्रांच एवं थाना रांझी, बेलबाग, अधारताल, गोरखपुर, संजीवनी नगर एवं थाना लार्डगंज तथा कोतवाली की टीमों द्वारा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर नशीले 8 हजार 238 इंजैक्शन के साथ पकड़ा गया था।
दिनॉक 28-07-2023 को क्राईम ब्रांच एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना पर एम.एन. फार्मा मनी प्लाजा बड़ी ओमती के संचालक नीरज परियानी एवं नशीले इंजैक्शन बेचने वाले राजू विश्वकर्मा को पकड़ा को 7400 नशीले इंजैक्शन कीमती 8 लाख रूपये के साथ पकड़ा गया था। दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 328, 109 भादवि तथा धारा 18 सी, 27 बी औषधि एव्र प्रसाधन अधिनियम एवं 5/13 म.प्र.ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हयुे उक्त इंजैक्शन कहॉ से और कैसे प्राप्त किये के सम्बंध मे सघन पूछताछ करने हेतु मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था।
आगे पूछताछ पर नीरज परियानी ने आनंद कालोनी में एक और मकान किराये पर लेकर उक्त मकान में नशीले इंजैक्शन बेचने हेतु छिपाकर रखना तथा 10 हजार इंजैक्शन बेचने हेतु राजू विश्वकर्मा को देना बताया, नीरज परियानी की निशादेही पर आनंद कालोनी स्थित मकान मे दबिश देते हुये 26 कार्टूनों में 52 हजार नशीले इंजैक्शन तथा राजू विश्वकर्मा के लालमाटी स्थित घर में दबिश देते हुये 10 हजार नशीले इंजैक्शन इस प्रकार कुल 62 हजार नशीले इंजैक्शन बुप्रेनोरफिन हाईड्रेाक्लोराईड इंजैक्शन फारजेसिक-2 कीमती 38 लाख रूपये के जप्त करते हुये दोनों आरोपियेां को न्यायिक अभिरक्षा मे केंन्द्रीय जेल में निरूद्ध कराया गया है।



