जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वतन्त्रता दिवस से होगी एक खास शुरुआत

वित्तीय साक्षरता से होगी आपको ‘वित्तीय स्वतंत्र’ बनाने की पहल

जबलपुर दर्पण। लोग अक्सर फाइनेंशल गोल्स यानी वित्तीय लक्ष्य बनाते हैं लेकिन प्लानिंग और नॉलेज के अभाव में अक्सर विफलता ही हाथ लगती है। ऐसे में फाइनेंशल लिटरेसी यानी वित्तीय साक्षरता बहुत मायने रखती है। इसे ध्यान में रखते हुए -वेल्थ आईएम्पी एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड एक विशेष सर्टिफिकेट प्रोग्राम ‘वेल्थ आईएमपी’ ( वेल्थ इनिशिएटिव मैनजमेंट प्रोग्राम)लेकर आया है। जिसमें जाने माने एक्सपर्ट व कंपनी के डायरेक्टर और ट्रेनर अमित चौकसे लोगों को ट्रेनिंग देते हुए वित्तीय स्वतंत्र बनने में मदद करेंगे। खास बात है कि इस प्रोग्राम का हिस्सा 20 से लेकर 50 वर्ष आयु के लोग बन सकते हैं। स्टूडेंट, गृहिणियों से लेकर नौकरीपेशा को देखते हुए इस विशेष प्रोग्राम को डिज़ाइन किया गया है। 7 अगस्त से रजिस्ट्रेशन के जरिये आप इसका हिस्सा बन सकते है। इसके लिए ईमेल: वेल्थआईएमपीएडुटेक@जीमेल.कॉमऔर वेबसाइट वेल्थआईएमपीएडुटेक.कॉम या राइट टाउन स्थित कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। आज़ादी के पर्व 15 अगस्त से इस प्रोग्राम की शुरुआत होगी। यह वित्तीय जंजीरों से मुक्त कराते हुए वित्तीय स्वतंत्रता लाने का एक प्रयास है।
***3 महीनों की ट्रेनिंग प्रोग्राम की ट्रेनिंग अवधी 3 महीनों की है, प्रोग्राम के अन्तर्गत प्रतिभागियों को विशेषतः आयोजित वित्तीय कक्षाओं और शिक्षानुसंधान के माध्यम से विभिन्न विषयों के बारे में सिखाया जाएगा। इन कक्षाओं के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों को लागू किया जाएगा, जो वित्तीय ज्ञान और सटीक वित्तीय योजना बनाने की कला को समझाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
फाइनेंशल फील्ड के अनुभवी-यह ट्रेनिंग कंपनी के डायरेक्टर अमित चौकसे प्रदान करेंगे। जो कि इस फील्ड के एक्सपर्ट हैं। उनका इस फील्ड में 10 से भी अधिक वर्षों का अनुभव है। फाइनेंशल मैनेजमेंट से ग्रेजुएट अमित आईडीबीआई जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में बतौर इन्श्योरेंस एजेंसी लीडर कार्य कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page