जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 3 महिला सहित 8 गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण । अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.) द्वारा जोन के पुलिस अधीक्षकों को मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी/ नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे के मार्गदर्शन में क्राईम बा्रंच एव थाना माढेाताल तथा थाना चरगवॉ एवं पनागर की टीम द्वारा 28 किलो 103 ग्राम गांजा के साथ 3 महिला सहित 8 आरोपियों को रंगे हाथ पकडा गया है।
आज दिनांक 6-8-23 को नारकोटिक कन्ट्रोल यूनिट कार्यालय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर से सूचना मिली कि तीन लड़के लमती रोड साईराम स्वीट्स के पीछे खड़े हैं जो अपने पास बैग रखे हैं एवं बैंगों में काफी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गंाजा रखे हुये किसी ग्राहक के इंतजार में खड़े हैं यदि तत्काल दबिश दी जाये तो उनके पास भारी मात्रा में गांजा मिल सकता है सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना माढेाताल की संयुक्त टीम द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी गई लमती रोड साईराम स्वीटस के पीछे बताये हुलिये के तीन लड़के एव एक अन्य युवक अपने अपने हाथों में ट्राली बैग , पिठ्ठू बैग, एवं थैला लिये दिखे जो पुलिस केा देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः तनवीर खान उम्र 28 वर्ष निवासी शीतलामाई अच्छे मिया का बाड़ा थाना घमापुर, रोहित मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी पीली बिल्डिंग गौर चौकी के सामने थाना बरेला, पियूष वाल्टर उम्र 19 वर्ष निवासी शीतलामाई तमेडा मोहल्ला थाना घमापुर, रचित जाट उम्र 28 वर्ष निवासी नर्मदा मंदिर के पीछे थाना बेलबाग बताये, जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर तनवीर एक वीवो कम्पनी का मोबाईल तथा एक ट्राली बैग में 4 पैकिट एवं थैले के अंदर 2 पैंकिट में गांजा रखे मिला इसी प्रकार रोहित मिश्रा एक मोबाईल एवं ली हुई ट्राली बैंग के अंदर 4 पैकिट में गांजा, तथा पियुष वाल्टर एवं रचित जाट 1-1 मोबाईल एवं लिये हुये पिट्ठू बैगों में 2-2 पैकिट में गांजा रखे मिले, तौल करने पर कुल 25 किलो 083 ग्राम गांजा कीमती 5 लाख 50 हजार रूपये का होना पाया गया । चारों आरोपियों से 4 मोबाईल एवं 25 किलो 083 ग्राम गांजा जप्त करते हुये चारों आरोपियों के विरूद्ध थाना माढोताल में धारा 8, 20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा के सम्बंध में पूछताछ की गयी तो उड़िसा से बेचने हेतु खरीद कर लाना प्रथम दष्टया बता रहे है सघन पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page