जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने रेलवे का स्वर्णिम युग प्रारंभ हुआ : राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण । जबलपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सिहोरा रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किए जाने पर लोकसभा मुख्य सचेतक साँसद श्री राकेश सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवँ रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।साँसद श्री सिंह ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का स्वर्णिम युग प्रारम्भ हुआ हैं, ऐतिहासिक विस्तार के साथ विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर स्टेशनों पर आमजनता के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा हैं। देश के 508 रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर उनका विकास अत्याधुनिक रूप में करने का कार्य किया जाना उनके दूरदर्शी और विकासपरक सोच का ही परिणाम है।श्री सिंह ने कहा आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अमृत भारत स्टेशन योजनांतर्गत देश के 508 रेलवे स्टेशनों, मध्यप्रदेश के 34 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया जिसमे जबलपुर संसदीय क्षेत्र का सिहोरा स्टेशन का भूमिपूजन भी किया गया। अमृत भारत स्टेशन में शामिल होने के बाद सिहोरा रेलवे स्टेशन में लगभग 19 करोड़ की लागत से विकास कार्य होंगे जिसमे रूफ प्लाजा, शॉपिंग जोन, फूड कोर्ट, चिल्ड्रन प्ले एरिया जैसी कई सुविधाएं होगी साथ ही यात्रियों की सहूलियत के लिए अलग अलग प्रवेश एवँ निकास द्वार, मल्टी लेवल पार्किंग, लिफ्ट, एस्केलेटर, ट्रेवेल्टर, एक्सक्यूटिव लाउंज, वेटिंग एरिया, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं होगी।उन्होंने कहा जबलपुर तेजी के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय मे जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन, मदनमहल रेलवे स्टेशन की तरह ही सिहोरा रेलवे स्टेशन भी सिटी सेंटर के रूप में विकसित होगा और इन अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं का लाभ सिहोरा के साथ साथ आसपास के अनेक गांव के लोगो भी मिलेगा।साँसद श्री सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए सिहोरा की जनता को शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page