जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रेमचंद की कहानियों ने बाँधा समाँ

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस स्वशासी महाविद्यालय जबलपुर में हिंदी साहित्य सभा द्वारा हिंदी साहित्य के श्रेष्ठ साहित्यकार प्रेमचंद को उनकी कहानियों के माध्यम से उनकी जयंती पर स्मरण किया गया। 31 जुलाईसे 07 अगस्त 2023 तक साहित्य सभा के द्वारा सप्ताह भर प्रेमचंद से जुड़ी जानकारियों को साझा किया गया तथा उनकी प्रमुख कहानियों का वाचन किया गया। प्रेमचंद सप्ताह के समापन अवसरपर मयंक प्रसाद द्विवेदी एवं प्रियंका सिंह द्वारा प्रेमचंद का जीवन वृत्त प्रस्तुत किया गया। गंगा चौकसेए प्रफुल्ल कुमार और लक्ष्मी कुमारी द्वारा प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानियों पंच परमेश्वरए ईदगाह और कफ़न पर विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं हिंदी विभागके विभागाध्यक्ष डॉण् रामेन्द्र प्रसाद ओझा ने अपने संदेश में प्रेमचंद को एक कालजयी साहित्यकार बताते हुए उनकी रचनाओं को आज भी प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम केसफल आयोजन में डॉण् अंजली डिसूजा ;उप प्राचार्य अकादमिकद्धए डॉण् कैरोलिन सैनी एवं डॉण् रीना थॉमस की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन मानसी राय एवं धन्यवाद ज्ञापन रीतेश लोधी के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page