अध्यात्म/धर्म दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संत रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा का जबलपुर महानगर में हुआ भव्य स्वागत

जबलपुर दर्पण। सागर जिले में बनने वाले संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर निर्माण के पूर्व निकाली जा रही समरसता यात्रा सोमवार को जबलपुर महानगर पहुँची जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं एवँ नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वागत कर रविदासजी के चरण पादुका पूजन किया।

समरसता यात्रा प्रातः 11 बजे उत्तर विधानसभा के दीनदयाल चौक पहुँची जहाँ महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद जी की अगुवाई एवँ भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, पूर्व मंत्री शरद जैन, भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवँ क्षेत्रीयजनो ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया एवँ दीनदयाल चौक में मंच पर चरण पादुका का पूजन किया गया, इसके उपरांत यात्रा चंडाल भाटा स्थित संत रविदास मंदिर पहुँची जहां जनसंवाद सभा का आयोजन किया गया जिसे पूज्य संत महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद जी, स्वामी कालिकानंद जी, संत क्षीपेस्वर महाराज, पूज्य गोपीनाथ जी, यात्रा के प्रदेश प्रभारी एवँ मप्र जनअभियान परिषद उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, पूर्व मंत्री शरद जैन ने संबोधित किया।

उत्तर विधानसभा की यात्रा आगे बढ़ते हुए दमोहनाका चौक, मिलोनिगंज चौक, कोतवाली, सराफा चौक, कमानिया गेट, बड़ा फुहारा, घमंडी चौक, गढ़ाफाटक, रानीताल चौक, यादव कॉलोनी, लेबर चौक पहुँची।

इसके उपरांत कछपुरा ब्रिज से पश्चिम विधानसभा की यात्रा प्रारंभ हुई जो संजीवनी नगर, शाहीनाका, पंडा मड़िया, गढ़ा बजरिया, बीटी तिराहा, गंगासागर, रतन नगर, गुप्तेश्वर मंदिर, सेठी नगर, बंदरिया तिराहा, रामपुर होते हुए साउथ एवेन्यू मॉल पहुँची जनसंवाद कार्यक्रम को संतजनों ने संबोधित किया। इसके बाद यात्रा ग्वारीघाट स्थित संत रविदास आश्रम पहुँची जहाँ यात्रा का विश्राम हुआ।

जगह जगह लगे स्वागत मंच :- संत रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा का स्वागत करने उत्तर एवँ पश्चिम विधानसभा में जगह जगह स्वागत मंच लगाये गए जिनमे सभी वर्गों के लोगो ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव, शरद अग्रवाल, अभिलाष पांडे, वेदप्रकाश शर्मा, जीएस ठाकुर, अरविंद पाठक, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, पंकज दुबे, राजेश मिश्रा, शिवराम बेन, संदीप जैन, शिवा चौधरी, अंजू भार्गव, प्रणीत वर्मा, शंकर श्रीवास्तव, राजीव बेंटिया, विनय अमलाथे, श्रीराम शुक्ला, नरेश चौधरी, अतुल जैन दानी, संतोष लालवानी, योगेश बिलोहा, अभिषेक तिवारी, अतुल चौरसिया, राहुल खत्री, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, कौशल सूरी, रेणु कोरी, श्रीराम शुक्ला, मधुबाला राजपूत, सोनिया रंजीत सिंह, कविता रैकवार, संजय तिवारी, श्रीराम पटेल, मालती चौधरी, राजेन्द्र सूर्यवंशी, राजेन्द्र चौधरी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए।

पूर्व एवँ केंट विधानसभा में यात्रा कल :- संत रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा कल मंगलवार 8 अगस्त को प्रातः 11 बजे पूर्व विधानसभा के घमापुर चौक से प्रारम्भ होगी जो भानतलैया, बड़ी खेरमाई, दुर्गा चौक, मथुरा की बाड़ी, सिंधी केम्प, सिद्धबाबा, झामनदास चौक, बम्बा देवी, शीतलामाई, कांचघर होते हुए चुंगी चौकी पहुँचेगी जहाँ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा चुंगी चौकी से यात्रा केंट विधानसभा में प्रवेश करेगी जो राममंदिर, सतपुला होकर गोकलपुर पहुँचेगी जहां सामुदायिक भवन में जन संवाद कार्यक्रम होगा जहां से यात्रा आगे बढ़ते हुए रांझी मेन रोड, बापू नगर, आमनाला, सरस्वती शिशु मंदिर होते हुए बड़ा पत्थर में समाप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page