अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

‘आस्था’’ अभियान के तहत तुषार कांत विद्यार्थी ने सैनिक सोसायटी में नागरिकों से भेंट कर जाना स्वास्थ सम्बंधी हालचाल

         जबलपुर दर्पण।  पुलिस अधीक्षक जबलपुुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) की अभिनव पहल पर अभियान ‘‘आस्था’’ के तहत एैसे वृद्धजन जो 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है एवं जिनके बच्चे व्यवसायिक या किसी अन्य कारणों से उनके साथ निवास नहीं कर रहे हैं, एैसे वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ, आत्मविश्वास एवं सम्मान हेतु जबलपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों में निवास करने वालों की जानकारी जुटाई गयी है। निर्देशानुसार समय-समय पर थाना प्रभारी सम्बंधित राजपत्रित अधिकारी निवास पर जाकर मिलकर हाल चाल जानते है एवं समय समय पर चर्चा भी करते हैं।

            पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने थाना गढा अंतर्गत सैनिक सोसायटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित वरिष्ठ नागरिकगण श्री धर्म प्रकाश, श्री एस.के. वाखले, श्री ए.सी. नागपाल, श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव, श्री पी.के. सिंह एवं अन्य को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन  कर कुशलक्षेम जाना  तथा पूछा कोई समस्या तो नहीं है।
          चर्चा के दौरान आपने सुरक्षा हेतु सी.सी.टी.व्ही कैमरे लगाने का सुझाव दिया एवं सी.सी.टी.व्ही. कैमरो के सुरक्षा के अतिरिक्त अन्य लाभ एवं मिलने वाली सहायता से भी अवगत कराया गया। वरिष्ठ नागरिको को समझाईष दी गई कि कंही बाहर जाने पर थाने में सूचना दें ताकि उनकी अनुपस्थित में उनके निवास क्षेत्र की विषेष निगरानी रखी जा सके।

       पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को अपना मोबाईल नंबर दिया गया एवं उनका मोबाईल नंबर भी प्राप्त किया गया।   कार्यक्रम में लगभग 35 वरिष्ठ नागरिक  एवं क्षेत्रियजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page