विधायक सुपुत्र बेटू मरकाम के साहसिक कला को देख, मौजूद लोगों ने बजाई तालियां

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। क्षेत्रीय विधायक व पूर्व केबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम के बेटे बेटू मरकाम के साहसिक कला को देख मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया। गौरतलब है कि पिछले दिनों समनापुर तिराहे के पास एक निजी रहवासी आवास के शौचालय में बहुत ही बड़ा लम्बा सांप घुस आया था, जिसकी लम्बाई लगभग पांच फिट से ज्यादा थी, परिवार वाले काफी घबराएं हुए थे। मामले की जानकारी फोन के माध्यम से परिवार वालों ने बेटू मरकाम को दी, समय न गंवाते हुए चंद मिनटों में ही बेटू मरकाम मौके पर पहुंच गए। बड़ी ही सफाई और सुरक्षा के साथ कुछ मिनटों में ही बेटू मरकाम सांप को पकड़ कर बाहर ले आए, साहसिक कला को देख वहां मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। बताया गया कि विधायक के बेटे श्री मरकाम लगातार सांपों को पकड़ने का काम निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं, जिले के अलावा भी अन्य जिलों में जाकर सांपों को पकड़ने का साहसिक कला के प्रदर्शन कर चुके हैं। बेटू मरकाम के द्वारा लगातार निस्वार्थ भाव से जनसेवा करने की लोग तारिफ कर रहे हैं, यही कारण है कि लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि अब तक वे सैकड़ों सांपों के सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद जंगलों में छोड़ चुके हैं।



