मुंम्बई का शातिर लुटेरा मुम्बई में घेराबंदी कर पकड़ा गया

जलपुर दर्पण। थाना कोतवाली में श्रीमती नीलम जैन उम्र 62 वर्ष निवासी दीक्षितपुरा हितकारिणी स्कूल के पास कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रोजाना की तरह दिनंाक 25-7-23 की सुवह लगभग 7-30 बजे घर से लार्डगंज जैन मंदिर पूजा करने आयी थी पूजा करने के बाद उसने लार्डगंज जैन मंदिर के सामने सब्जी की दुकान से सब्जी खरीदी और बड़कुल होटल के बगल से बड़े चौगान वाली गली से होकर अपने घर वापस जा रही थी लगभग 8 बजे बड़े चौगान की गली में अंदर पहुॅची तो पीछे से एक अज्ञात बदमाश ने आकर उसके गले में हाथ मारकर गले में पहनी हुयी सोने की चैन वजनी लगभग 10 ग्राम की खींचकर छीन ली वह चिल्लाई तो बदमाश ने उसे धक्का देकर गिरा दिया जिससे उसे दोनेां हाथ पैर में चोट आयी अज्ञात बदमाश अपनी सिल्वर जैसे कलर की एक्सिस से भाग गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 403/23 धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
2 थाना ग्वारीघाट में श्रीमति उर्मिला वाजपेयी उम्र 65 वर्ष निवासी इन्द्रपुरी कालोनी थाना ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका नया घर इन्द्रपुरी कालोनी में ही बन रहा है उसके पुराने घर के बगल मे स्थित है जिसमे काम चल रहा है लगभग 06-30 बजे अपने घर पर थी, एक लडका घर की घंटी बजाया दरवाजा खट खटाया, वह दरवाजा खोलकर बाहर आई लडके ने बोला की आपके बन रहे घर मे पाईप फिंटिंग हो गई है चल के देख लो और भैया को बता देना कहां कहां पाईप फिट किया गया है उसने सोची कि यह बन रहे घर मे काम करने वाला लेवर है तो वह उक्त लड़के के साथ निर्माणाधीन घर मे चल गई पहली मंजिल मे बन रहे बाथरूम मे पहुँची तो वह लड़का उससे कहने लगा कि अपने पहने हुए गहने जेवरात उतारकर दे दो नही तो जान से खत्म कर दूंगा, उसने डरकर अपने गले की सोने की चेन 10 ग्राम दोनो कान की बाली 2.5 ग्राम, दो अंगूठी (एक चांदी तथा एक सोने की) उतारकर उस अज्ञात लडके को दे दी वह लडका बोला कि अगर इस बारे मे किसी को बताई तो गोली मार दूंगा कहते हुये वहां से भाग गया। उसने उक्त लड़के की तलाश घर के आस पास मोहल्ले पडोस मे की परन्तु वह नही मिला। लडके ने सिर मे कैप, हल्के सफेद या ग्रे कलर मे हाफ टी शर्ट तथा नीचे गहरे नीले रंग का पेन्ट पहना हुआ था जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष होगी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 289/2023 धारा 386 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



