किस स्टेडियम में कब और किसके बीच होगी वनडे विश्व कप की जंग

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी। विश्व कप का यह ओपनिंग मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले के अलावा नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होगी। वहीं 4 नवंबर को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम भिड़ेगी। इसके अलावा 10 नवंबर को साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने होगी जबकि 19 नवंबर का फाइनल भी इसी मैदान पर खेला जाएगा।
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में विश्व कप 2023 का पहला मैच 6 अक्टूबर को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच 9 अक्टूबर को नीदरलैंड्स और न्यूजीलैंड के बीच होगा। इस मैदान पर तीसरा मैच 10 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।



