जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भाजी लाठियां

जबलपुर दर्पण। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने छात्र नेता प्रतीक गौतम, सक्षम यादव के नेतृत्व में 5 सूत्री मांगों को लेकर घेराव करने पहुंचे जहां उपस्थित पुलिस बल द्वारा छात्रों का अंदर जाने से रोका गया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने जिसके बाद पुलिस बल द्वारा कारकर्ताओ को रुकने के लिए बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर दी। जिसमें एनएसयूआई के सैकड़ो छात्र नेता को गंभीर चोट आई।

एनएसयूआई के प्रतीक गौतम, सक्षम यादव ने बताया कि व्यक्ति जारी करते हुए बताया की एनएसयूआई द्वारा लंबे समय से छात्र संघ चुनाव आयोजित कराए जाने की मांग की जाती रही है,परंतु सरकार द्वारा चुनाव टाले जाते रहे हैं, इसके विपरीत हर वर्ष छात्रों से लाखों रुपए छात्र संघ शुल्क वसूला जा रहा है
विश्विद्यालय में लगभग हर विभाग में मूलभूत सुविधाओं का आभाव रहा है ,जिससे कि हर वर्ग छात्र व प्रशासन दोनो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लगातार विरोध करने पर भी विश्विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं की जा रही, बीते महीनों में विश्विद्यालय परिसर में बमबाजी की घटना को अंजाम देने वालों की पहचान आज दिनांक तक नहीं हो पाई,
विश्वविद्यालय में परीक्षा भवन की हालत जर्जर है , लगातार आश्वासन के बाद भी कार्य आज भी शुरू नहीं किया गया छात्र संगठनों द्वारा लगातार मांग की जाने के बाद भी आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई जिसके विरोध हम सभी साथी विरोध करने पहुंचे थे

इन मुद्दों पर कल छात्र आक्रोश रैली स्वरूप विशाल घेराव करआरडीवीवी प्रशासन की नींद भंग करने पहुचेंगे।कार्यक्रम में मुख़्य रूप से अंकित मिश्रा जी गोलू यादव जी रोबिन तिवारी रघु तिवारी कपिल भोजक बादल पंजवानी डब्बू ठाकुर आयुष मिश्रा रितेश सिंह अंकित शुक्ला अविनाश पॉल नीरज श्रीपल राजेश श्रीपल यश पटेल सहित सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page