नई दिल्ली

बहन ने बहन को मारी गोली, जीजा ने साले की गर्दन में घोंपी कैंची

नई दिल्ली । पुलिस सूत्र ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे शास्त्री पार्क पुलिस को बुलंद मस्जिद के पास एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। 20 वर्षीय शबनम (बदला हुआ नाम) ने अस्पताल में बयान दिया। उसने कहा कि पति कई दिन से बीमार है और अस्पताल में एडमिट है। इसलिए शास्त्री पार्क में ही वह अपनी बड़ी बहन के घर रह रही है। कल शाम वह घर पर ही थी। उसी दौरान उसकी दूसरी बड़ी बहन वहां पहुंची और छाती से देसी पिस्टल निकालकर शबनम पर गोली चला दी। शबनम के चेहरे पर गोली के छर्रे लगे। इसके बाद बहन ने शबनम के सिर पर पिस्टल के बट से कई वार किए। आसपास मौजूद महिलाओं ने उसे बचाया और अस्पताल ले गए। जांच में पुलिस को पता चला है कि शबनम का अपनी बड़ी बहन (गोली चलाने वाली) के पति के साथ अफेयर चल रहा है। इसी नफरत में महिला ने बहन पर गोली चलाई।

खजूरी खास पुलिस को बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे श्री राम कॉलोनी से सूचना मिली थी कि एक युवक के गले में कैंची घोंप दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल इदरीस (25) को अस्पताल ले गई। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने इदरीस के छोटे भाई अकबर के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया है। अकबर का आरोप है कि उसका जीजा कोई काम नहीं करता। उनकी बहन को परेशान करता है। इसी कारण वह उसे समझाने आए थे। उसी दौरान गुस्से में आकर शमशाद ने पास में रखी कैंची उठाकर इदरीस की गर्दन में घोंप दी। वहीं शमशाद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह शरीर से कमजोर है। उसके साले अक्सर उसके घर आते थे और मारपीट करके चले जाते थे। इस नफरत में कल उसे मौका मिला तो उसने उसके गले में कैंची घोंप दी। यही नहीं आरोपी का यह भी कहना है कि उसे इस बात का अफसोस है कि घायल मरा नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page