डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा ने मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज नगर पंचायत डिंडौरी के वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में बीएलओ द्वारा किए जा रहे पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा मौके पर पहुंच कर की। गौरतलब है कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर जानकारी ली कि कहीं घर में छः या उससे अधिक मतदाता तो नहीं और होने की स्थिति में उनका भौतिक सत्यापन का जायजा लिया। भौतिक सत्यापन करने के दौरान जिला कलेक्टर विकास मिश्रा सहित सहायक प्रोग्रामर रोहित रैकवार व संबंधित बीएलओ मौजूद रहे।



