अध्यात्म/धर्म दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संस्कारधानी जबलपुर लगेगा श्रीराधाकृष्ण की नगरी वृंदावन

जबलपुर दर्पण। श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में आगामी 7 सितम्बर 2023 को निकाली जाने वाली 43 वीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा की भव्य तैयारियों के संबंध में श्रीराम मंदिर के पुजारी पं. रामकुशल पांडे जी के सानिध्य एवं यशस्वी अध्यक्ष गुलशन मखीजा जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर की विभिन्न धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों ने शोभायात्रा को भव्य स्वरूप* प्रदान किये जाने हेतु अपने सुझाव एवं विचार रखे ।
इस अवसर पर श्री सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, गुलशन मखीजा,शरद काबरा, एड प्रवेश खेड़ा, गुलशन राय चक्रवर्ती, रामजी अग्रवाल ने नगर की समस्त धार्मिक, सामाजिक,सांस्कृतिक संगठनों से सम्पर्क कर शोभायात्रा में सम्मिलित होने व सहयोग करने पर बल दिया ।
डॉ वाणी आहलूवालिया,लकी भाटिया विष्णु पटेल,एड.के के बस्सी,डॉ. संजय चौधुरी ने जगह जगह पर स्वागत द्वार, स्वागत मंच, वंदनवार ,झंडे आदि से शोभायात्रा मार्ग को सजाने एवं बच्चों को बालकृष्ण की वेशभूषा में सम्मिलित करने की बात कही ।
श्रीमती अंजू भार्गव, नीता चावला, प्रतिभा भापकर,गीता पांडे ने मातृशक्ति के साथ शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर भागीदारी तथा अधिक से अधिक परिचितों को लाने की बात कही ।
महासभा के मीडिया प्रभारी विधयेश भापकर,मनोज नारंग, के साथ साथ मनोज शर्मा, विनोद आनंद, नंदन दुबे,राहुल सहगल ने घर घर जाकर निमंत्रण देकर शोभायात्रा में लोगों से सम्मिलित होने का आग्रह करने हेतु अपने सुझाव एवं विचार रखे ।
पं. रामकुशल पांडे एवं गिरीश द्विवेदी(मुन्ना ) महाराज ने कहा कि हम समस्त विप्र वन्धुओं के साथ पारंपरिक परिधान में मंत्रोच्चार करते हुए शोभायात्रा की अगुवाई करेगें ।
बैठक में श्याम साहनी, गुलशन मखीजा, शरद काबरा ,लकी भाटिया, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, पार्षद प्रतिभा भापकर, अंजू भार्गव, सुनीता चावला, डा वाणी अहुलवलिया,मनोज नारंग, राम जी अग्रवाल,
सुभाषचंद्र खत्री, योगेश कुमार अवरोल, केवल कृष्ण अरोरा, पवन मरवाहा,नरेंद्र खुराना,गुरदास मल शर्मा , विवेक शर्मा,* राकेश कौशल, अनिल चंडोक, अभिषेक सेठी,संजय बर्मन, विशाल पंड्या,आदि की सराहनीय उपस्थिति रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page