आराध्या तिवारी ने स्कूल के बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली

जबलपुर दर्पण। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” की श्रंखला में स्मॉल वांडर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल जबलपुर के उत्कृष्टता के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को शाला के स्कैटिंग के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा, योगाचार्य श्री राम किशोर सोनी जी के नेतृत्व में निकाली गई, इस रैली में मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल विकास राव चौहान, अध्यक्ष ब्रह्म कुमारी विजय नगर शाखा की बी.के.नारायणी राजयोग प्रशिक्षक की उपस्थिति रही, साथ ही शाला के पेट्रेन श्री सुनील अग्रवाल जी, चेयरपर्सन श्रीमती नंदिनी अग्रवाल, डायरेक्टर श्रीमती पूनम अग्रवाल, प्रिंसिपल श्रीमती संगीता ग्रोवर, वॉइस प्रिंसिपल श्री विलियम डाइस ,हेड मिस्ट्रेस श्रीमती मोना चौकसे, एवं एकैडमिक कोऑर्डिनेटर श्री अनिल रजक की गरिमामयी उपस्थिति रही, मुख्य अतिथि श्री विकास राव चौहान जी ने शाला की उत्कृष्टता के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए, कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की, इस रैली का नेतृत्व शाला की छात्रा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2023 की ब्रांड एंबेसडर आराध्या तिवारी ने किया ।



