जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
डी एन पब्लिक स्कूल मे शान से पहराया तिरंगा

जबलपुर दर्पण। डी एन पब्लिक स्कूल शंकर नगर मे 77वां स्वत्रंता दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया. इस अवसर पर समाजसेविका एवं चंदा जन कल्याण समिति की अध्यक्ष चंदा निगम ने ध्वज फहराया. झंडा बंदन के पश्चात महापुरषो की वेशभूषा धारण कर आये विद्यार्थियों ने जनमनगण का गायन कर तिरंगे को सालमी दी. मुख्य अथिति चंदा निगम ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और अच्छा इंसान बनने की बात कही. इस अवसर पर बच्चे महात्मा गाँधी, भारतमाता, जावहरलाल नेहरू, सुभासचंद बोस का वेश बनाकर आये थे. बच्चों ने नृत्य और गायन, कविता का वाचन भी किया. कार्यक्रम मे स्कूल संचालक आशीष शीर्वास्तव और संकेत जी,प्रिंसिपल माधवी नामदेव, एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।



