जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सीवर लाइन के कार्य की प्रगति बढ़ाने, वर्षाकाल के पूर्व पूर्ण करने संबंधित ठेकेदार को दिये निर्देश

जबलपुर दर्पण। निगमायुक्त आशीष वशिष्ट द्वारा जबलपुर शहर में चल रहे सीवर कार्याे की समीक्षा बैठक की। बैठक में सीवर परियोजनांतर्गत मंद गति से चल रहे कार्यों पर निगमायुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि पूर्व की समीक्षा बैठकों में ठेकेदार को अतिरिक्त श्रमिक एवं मशीनरी लगाकर सीवर लाइन के कार्य की प्रगति बढ़ाने एवं कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त सडकों, रोड रेस्टोरेशन कार्य वर्षाकाल के पूर्व पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया था किंतु ठेकेदार द्वारा उक्त निर्देशों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण रोड रेस्टोरेशन का कार्य वर्षाकाल के पूर्व पूर्ण न होने के कारण निगम की छवि खराब हो रही है। ठेकेदार द्वारा कार्य में संतोषजनक प्रगति न लाने पर आयुक्त द्वारा निर्माणाधीन फर्म मेसर्स ईगल इंफ्रा पी. सी. स्नेहल जे.व्ही. के ऊपर राशि रूपये 5 लाख पेनाल्टी अधिरोपित की गई है, साथ ही अतिरिक्त श्रमिक एवं मशीनरीज लगाकर कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये है। उक्त बैठक में कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त शिवांगी महाजन, सहायक यंत्री जागेन्द्र सिंह, नगर निगम जबलपुर एवं कार्य कर रही फर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर, कंसलटेंट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page