श्री राम मंदिर मदन महल में होगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
जबलपुर दर्पण। नगर के सबसे प्रसिद्ध और सर्वाधिक श्रद्धालुओं से भरे रहने वाले श्री राम मंदिर मदन महल में विगत 54 वर्षों से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है प्रातः काल अभिषेक से लेकर 12:00 बजे तक भगवान श्री की लड्डू गोपाल की आराधना एक वजह से शोभायात्रा निकलती है जो मुख्य शोभायात्रा में शामिल होती है शाम 8:00 बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायक दिलीप धुर्वे की भजन संध्या का आयोजन रखा गया है जो भगवान बांके बिहारी श्री कृष्ण के जन्मोत्सव रात्रि 12:00 बजे तक निरंतर चलेगी उसके पश्चात भगवान का पालना महोत्सव होगा रात्रि 1:00 बजे प्रसाद वितरण संपन्न होगा इस अवसर पर उपस्थिति का आग्रह गुलशन मखीजा, रमेश शर्मा ,मनोज शर्मा ,मनीष पोपली, प्रवीन गुलाटी न्यूरोलॉजी सुभाष खत्री सहित मंदिर पदाधिकारियों ने किया।



