जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चरित्र संदेह पर कुल्हाडी से हमला कर पत्नि की हत्या करने वाला फरार पति गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। थाना शहपुरा में 18अगस्त को एक महिला को मृत अवस्था में सीएचसी शहपुरा लाया जाने की सूचना पर थाना प्रभारी शहपुरा एस.एल. वर्मा हमराह स्टाफ के पहुंचे जहॉ कुमारी गोल्डी चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 12 नया मोहल्ला खैरी शहपुरा ने बताया कि आज वह एवं उसकी छोटी बहन अंजली चौधरी तथा मां रेखा चौधरी तीनों एक साथ घर पर सो रहे थे उसका बड़ा भाई बंटी चौधरी काम करने चला गया था घर में पिता कमलेश चौधरी थे, पिता कमलेश चौधरी लगभग 1 माह पूर्व से मां रेखा चौधरी के चरित्र पर संदेह कर रोजाना लड़ाई झगड़ा करते रहते थे । सुवह लगभग 9 बजे उसकी मां बिस्तर में सो रही थी उसी दौरान पिता कमलेश चौधरी ने कुल्हाड़ी से उसकी मां केा सोते समय सिर में चोट पहॅुॅचा दी मां को सिर में 2 जगह गम्भीर चोट आयी है, मां केा लेकर अस्पताल पहुचे जहॉ डाक्टर ने चैक कर मांॅ रेेखा चौधरी उम्र 42 वर्ष केा मृत घोषित कर दिया। उसके पिता कमलेश चौधरी उर्फ कैरी चौधरी ने मां के चरित्र संदेह को लेकर मॉ पर कुल्हाड़ी से हमलाकर सिर में गम्भीर चोट पहुॅचाकर मां की हत्या कर दी है।
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) के निर्देश पर एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर, एफएसएल अधिकारी डॉक्टर नीता जैन , पहुंचे।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये आरोपी कमलेश चौधरी के विरूद्ध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी पति की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा एस.एल. वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
हत्या कर आरोपी पति कमलेश फरार हो गया था जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी।19अगस्त की सुबह विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कमलेश चौधरी खैरी हार में मनोज पटेल के बोर के पास बने कमरे के जीना ने नीचे छिपा हुआ है। सूचना पर तत्काल दबिश देते हुये कमलेश चौधरी उम्र 47 वर्ष को घेराबंदी कर पकड़ा गया, आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page