गीताश्री साहित्य भारती का कवि सम्मेलन एवम् सम्मान समारोह संपन्न

जबलपुर दर्पण। गीताश्री साहित्य भारती पंजी. संस्था की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन एवम कवियों का सम्मान समारोह 20 अगस्त रविवार को ट्रिपल टाइम स्मार्ट हॉल जबलपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गृह मंत्रालय दिल्ली से प्रसिद्ध कवि, शायर श्री नरेश मलिक उपस्थित हुए। कायक्रम की अध्यक्षता बनारस उत्तर प्रदेश से आए संस्था के संस्थापक राजनारायण गुप्त ‘कैमी’ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर से पधारे प्रसिद्ध व्यंग्यकार/कवि, माननीय महेंन्द्र भट्ट , भोजपुर प्रकोष्ठ के प्रमुख एवम् हिंदी/ भोजपुरी के सशक्त हस्ताक्षर देवरिया से हमारे बीच उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकार सौदागर सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा माँ शारदे के आह्वान से हुआ। सरस्वती वंदना के पश्चात गीताश्री साहित्य भारती मध्य प्रदेश इकाई की प्रभारी श्रीमती कीर्ति चौरसिया जी तथा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर सिंह राय द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल से स्वागत किया गया।
विशिष्ट अतिथियों के स्वगतोपरांत डॉ आशा श्रीवास्तव जी जबलपुर जिलाध्यक्ष, रजनी कटारे जबलपुर सचिव, प्रीति दुबे जी मंडला संचालिका, कविता नेमा, सिवनी जिलाध्यक्ष सीताराम साहू, छतरपुर उपाध्यक्ष, मनोज गुप्ता जी छतरपुर, जिला सचिव के एल सोनी छतरपुर जिलाध्यक्ष, रविशंकर बिलगैया पृथ्वीपुर निवाड़ी जिलाध्यक्ष, आर.एस.’शरण’ जी छतरपुर वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, विधाशरण खरे जी छतरपुर वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य,कु.पूजा शर्मा जी विदिशा जिलाध्यक्ष, आदि के द्वारा कार्यक्रम में दिल्ली, मुंबई ,उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तरांचल तथा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से उपस्थित हुए कवियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका एवम् प्रभारी कीर्ति चौरसिया ने संस्था के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह राय ने अपने स्वागत भाषण में सभी आगंतुकों का संस्कारधानी जबलपुर में पधारने हेतु सबका हार्दिक अभिनंदन, वंदन किया। अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से अमर सिंह राय द्वारा रचित पुस्तक ‘अमर काव्यांजलि’ (काव्य संग्रह) का विमोचन किया गया। संस्कारधानी जबलपुर की प्रमुख साहित्यिक संस्थाओं से इंजी. विनोद नयन, मोहन शशि, संतोष नेमा ‘संतोष’, प्रवीण पाठक, व विजय नेमा अनुज भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने गीताश्री साहित्य भारती के गरिमामय कार्यक्रम के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंडला से उपस्थित श्रीमती प्रीति मनीष दुबे द्वारा किया गया। सभी कवियों को काव्यपाठ हेतु पाँच से सात मिनट का समय दिया गया और सभी ने अपनी सुंदर-सुंदर रचनाओं से श्रोताओं का मन मोहा। अंत में सभी कवियों को कीर्ति चौरसिया जबलपुर द्वारा किया गया।



