जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विश्व उद्यमिता दिवस पर विशेष भारतीय परम्परा में उद्यमिता का विशेष महत्व

जबलपुर दर्पण। स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन योजना शासकीय महाकोशल महाविद्यालय द्वारा आज विश्व उद्यमिता दिवस पर आज के आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ अलकेश चतुवेदी कुलसचिव साँची विश्वविद्यालय ने कहा की भारतीय परम्परा में उद्यमिता का हमेशा से विशेष महत्व रहा है। हम भारतीय लगातार अपने उद्योग से अपने आप को सक्षम बनाते आए है।
मुख्य वक्ता श्री विनीत रजक महाप्रबंधक उद्योग विभाग ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं रोजगार को लेकर सभी पहलूओं पर प्रकाश डालते हुए कहा की नये र्स्टाटअप के लिए शासन की योजनाओं से युवा लाभ प्राप्त कर अपने कैरियर को नयी दिशा दें।
कार्यक्रम संयोजक डॉ अरुण शुक्ल ने कहा की स्वरोजगार के द्वारा हमारे युवा रोजगार का सृजन कर देश के विकास में अपना योजदान दें। अजय तिवारी सेडमेप ने कहा की विद्यार्थियां को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित कर उन्हें नये र्स्टाटअप के लिए तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ए.सी. तिवारी, डॉ शिवचन्द्र वल्के, डॉ तरून्नेद साकेत, डॉ नीलिमा, डॉ सुनीता सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page