श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत

जबलपुर दर्पण। हर सनातनी के घर में लड्डू गोपाल की जन्माष्टमी पर पूजन अर्चन सायं काल में 12 बजे होती सनातन धर्म महासभा जबलपुर के तत्वावधान में नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज के सानिध्य में शोभायात्रा पुराने बस स्टैंड से तीन पत्ती चौक से सुपर मार्केट कमानिया गेट बडा फुहारा कोतवाली मिलौनीगंज घोड़ा नक्काश हनुमान ताल बड़ी खेरमाई मंदिर से भानतलैया तक निकाली जाती है । आचार्य वासुदेव शास्त्री, संजय गोस्वामी ने बताया कि अन्नपूर्णा मंदिर, मक्रवहिनी परिवार, नगर पंडित सभा भव्य स्वागत करेंगी।
शोभायात्रा मार्ग में तोरण द्वार लगाकर, घर घर से आरती की थाली से नंद नन्दन कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना के लिए के के बस्सी, विष्णु पटेल, जगदीश साहू ने व्यक्तिगत संपर्क कर निमंत्रण देने का कार्य करना चाहिए, क्षेत्रीय प्रभावशाली लोगों से संपर्क करें।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए आचार्य वासुदेव शास्त्री,संजय गोस्वामी, नरेंद्र खरे, ब्रजेश नेमा, सत्यप्रकाश नामदेव,जगदीश साहू, नंदन दुबे, के के बस्सी, विष्णु पटेल, विवेक शर्मा, राहुल ठाकुर, गौरव गोस्वामी, राहुल ठाकुर ने सुझाव दिये।



