एनएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आशीष कुमार चौहान

जबलपुर दर्पण। मैं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के सॉफ्ट और सफल लैंडिंग की उल्लेखनीय उपलब्धि पर हमारे महान राष्ट्र को अपनी हार्दिक बधाइयाँ देता हूँ। यह असाधारण उपलब्धि भारत की अंतरिक्ष यात्रा में ऐतिहासिक मील का पत्थर है और यह हमारे राष्ट्र की प्रगति को गति देने वाले वाले बुनियादी मूल्यों की अनुगूँज है। इस ऐतिहासिक पल की खुशियाँ मनाते हुए, हम विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में इससे प्रेरणा लें। इसे इस तथ्य का प्रमाण बनने दें कि चुनौतियाँ हमें अवसर देती हैं ताकि हम हमारे धैर्य और उत्कृष्टता को दिखा सकें। यह उपलब्धि बड़ी से बड़ी ऊँचाइयों को छूने, नई-नई कामयाबियाँ हासिल करने और असंभव की सीमा तक असंभव को धकेलने की हमारी सामूहिक आकांक्षा को बल दे, यही कामना है।”



