कैंट विधायक अशोक रोहाणी द्वारा 75 लाख की राशि से स्वीकृत हाई स्कूल का लोकार्पण

जबलपुर दर्पण। दादा ईश्वर दास रोहाणी वार्ड क्रमांक 79 डुमना रोड मंहगवा में कैंट विधायक श्री माननीय अशोक रोहाणी जी के कर कमलो द्वारा हाई स्कूल निर्माण हेतु 57 लख की राशि स्वीकृत की गई। जिससे हाई स्कूल का निर्माण हुआ। आज दिनांक 24 अगस्त को कैंट विधायक माननीय श्री अशोक रोहाणी जी के द्वारा हाई स्कूल का लोकार्पण किया गया। इस लोकार्पण में न्यायमूर्ति श्री एच पी सिंह की अध्यक्षता व नगर निगम अध्यक्ष माननीय श्री रिंकू बिज, प्रधान अध्यापक माननीय श्री संजय उपाध्याय जी, पार्षद श्रीमती रजनी साहू, मंडल अध्यक्ष श्री आशीष राव की उपस्थिति में आज मंहगवा हाई स्कूल का लोकार्पण किया गया। इस शुभ अवसर पर पूर्व मनोनीत पार्षद श्रीमती सोना वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार, वार्ड प्रभारी डॉक्टर श्याम दुबे, पूर्व सरपंच श्रीमती नीलू गोटिया सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस हाई स्कूल के खुलने पर वहां स्कूल के छात्रों में काफी उत्साह व्याप्त है। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें बालिकाओं ने नित्य और गाने की भी प्रस्तुति दी। विधायक अशोक रोहाणी जी द्वारा डांस कर रही छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री घनश्याम सोनी जी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का अब हर प्रदर्शन किया गया।



