अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाली वाहन रैली

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संगठन कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर जय जय श्री राम के जयकारे लगाए गए। बताया गया कि संगठन कार्यकर्ताओं ने ग्राम राई से डिंडोरी मुख्यालय पहुंच कर नगर भ्रमण करते हुए विशाल रैली निकाली गई, जहां राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बताया गया कि मंगलवार को उत्साह से सराबोर दर्जनों संगठन कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ थिरकते हुए नगर भ्रमण कर रहे थे, जहां लगातार जय जय श्री राम के जयकारे भी लगाए जा रहे थे। कार्यक्रम के दौरान पूरे नगर भ्रमण में संगठन कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया। गौरतलब है कि श्रवण मास के प्रथम मंगलवार के उपलक्ष्य में संगठन कार्यकर्ताओं ने रैली का आयोजन किया था, जहां सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।



