डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्ट्रेट तिराहे के पास गार्डन में हुई जिला स्तरीय बैठक, पंचायत चौकीदारों ने नियुक्त किए पदाधिकारी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कलेक्ट्रेट तिराहे के पास बनीं गार्डन में मंगलवार 11 जुलाई को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बताया गया कि बैठक में सर्वसम्मति से पंचायत चौकीदारों ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी कार्तिक राम उददे तथा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी शिवपाल धुर्वे को दि गई है। इसी तरह सचिव रमेश यादव व उप सचिव की जिम्मेदारी उत्तम सिंह ठाकुर को दि गई है। जिला संयोजक शिवभजन को बनाया गया है तो वहीं जिला संस्थापक का दायित्व अमरीश चंदेल को सौंपा गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित मैं कार्य करने को कहा गया है, ताकि संगठन को और भी ज्यादा मजबूती मिल सके। बैठक के बाद समस्याओं को लेकर पंचायत चौकीदारों ने जिला कलेक्टर के नाम आवेदन देकर, जिला पंचायत डिंडोरी में ज्ञापन सौंपा है। गौरतलब है कि जिले भर में पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे सैकड़ों पंचायत कर्मियों को सही तरीके से मजदूरी तक नहीं मिल रही, जिससे कार्यरत सैकड़ों पंचायत के चौकीदार इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे। बताया जा रहा है कि महिने मैं पंचायत के चौकीदारों को केवल दो हजार रुपए ही मिल रहे हैं, इतने कम पैसे में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। समस्या को लेकर मंगलवार को दर्जनों पंचायत चौकीदारों ने ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान कराने की मांग रखी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page