कुशल प्रशासनिक क्षमता के लिए जनशिक्षा केंद्र प्रभारी का किया सम्मान

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्राथमिक-माध्यमिक छात्र -छात्राओं की ओलम्पियाड परीक्षा आयोजित की गयी। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, तेवर, जबलपुर जो कि जन शिक्षा केंद्र भी है शत प्रतिशत छात्र -छात्रायेँ प्रतिभा उन्नयन वाली इस परीक्षा में शामिल हुए।इन परीक्षाओं के माध्यम से बहुमुखी प्रतिभा के धनी, आसमान को छू लेने की जिद रखने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। जन शिक्षा केंद्र, तेवर के प्रभारी श्रीमान राजेश जगाती जी के सार्थक प्रयासों एवं कुशल प्रशासनिक क्षमता के कारण उपरोक्त परीक्षा निर्विघ्न सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इनके द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य हेतु नवीन सार्थक पहल और लंबित प्रकरणों का अविलम्ब निपटारा इनकी अद्वितीय कार्यकुशलता का परिचायक रहा है। इससे पूर्व इन्होंने जिन भी संस्थाओँ में कार्य किया वहाँ का कायाकल्प कर दिया। अनुशासनप्रिय, लगनशील, कर्तव्यनिष्ठ श्रीमान राजेश जगाती जी का उनके अभूतपूर्व कार्यों के लिए आज संगठन की ओर से सम्मान /अभिनन्दन किया गया।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र परिहार,भास्कर गुप्ता,विश्वनाथ सिंह, नितिन तिवारी, आकाश भील,ऋषि पाठक, जी आर झारिया,सतीश खरे,आदेश विश्वकर्मा, दुर्गेश खातरकर, कमलेश दुबे,विष्णु झारिया, अजब सिंह, सुल्तान सिंह, देवराज सिंह, इमरत सेन, डेलन सिंह,पंकज हल्दकार,देवेंद्र राजपूत, मनोज कोल, पवन सोयाम,सुरेंद्र परसते, महेश प्रसाद मेहरा, भोजराज विश्वकर्मा, विशाल सिंह,गंगाराम साहू, भोगीराम चौकसे,सुधीर गौर, चंद्रभान साहू,रामदयाल उइके, रामकिशोर इपाचे,रेनू बुनकर,राजेश्वरी दुबे,कल्पना ठाकुर,अर्चना भट्ट,,पुष्पा रघुवंशी,अम्बिका हँतिमारे,ब्रजवती आर्मो,सुमिता इंगले,प्रेमवती सोयाम इत्यादि ने बेमिसाल प्रशासनिक कार्य कुशलता के लिए संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जनशिक्षा केंद्र प्रभारी एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, तेवर के प्राचार्य श्रीमान राजेश जगाती जी का सम्मान एवं अभिनन्दन किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया।



