जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत ने होनहार नवजवान का किया सम्मान

जबलपुर दर्पण। समाज में प्रत्येक बच्चे व नवजवानों के अंतरात्मा में अपनी एक प्रतिभा छुपी होती है। जो प्रदर्शन करने का जीवन में एक सुनहरा मौका मिलता है। सामान्य जीवन जीने वाले परिवार का एक नवजवान मानवेंद्र तिवारी को ग्राम पंचायत कूम्ही सतधारा के ग्राम पंचायत भवन में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के अवसर पर सरपंच मोहन मिश्रा ने ग्राम वासियों को हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि कुम्ही निवासी मानवेंद्र तिवारी भारतीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन कंस्ट्रक्शन विभाग में निर्माण पर्यवेक्षक पद पर नियुक्त किए गए हैं। उन्हें हम सभी ग्रामवासी सम्मानित करते हैं। तथा ग्राम के सभी नवयुवकों को यह कार्यक्रम से शिक्षा लेनी चाहिए और शिक्षित होकर गांव, मोहल्ला, परिवार, की अर्थव्यवस्था को मजबूत करनी चाहिए। वही कार्यक्रम में ग्राम वासियों ने कुमकुम, पुष्पमाला से स्वागत कर बधाई व शुभकामनाएं का संदेश देते हुए, सम्मान समारोह कार्यक्रम को संपन्न किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page