यादव महासभा जन्माष्टमी पर माखन चोर की निकालेगा शोभायात्रा

जबलपुर दर्पण। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर इस वर्ष भी यादव महासभा द्वारा शोभायात्रा चलसमारोह का आयोजन 7 सितंबर 2023 को दोपहर 12 बजे से तीन पत्ती बस स्टेंड से प्रारंभ किया जाएगा, सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण का पूजन अर्चन कर भैया जी सरकार दादा गुरु के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली जाएगी यादव महासभा द्वारा मंचासीन सम्मानीय जनों एवं वरिष्ठ जनों का पगड़ी बंधन किया जाएगा, तत्पश्चात शोभायात्रा चल समारोह का शुभारंभ किया जाएगा, इस वर्ष शोभायात्रा चल समारोह में जीवित झांकी में माखन चरित्र, पूतना वध, गोवर्धन पर्वत, घटोत्कक्ष, चंद्रयान-3 की झांकी, प्रकृति प्रेम स्वरुप वृक्ष, राधा कृष्ण लीला, कृष्ण बलराम चरित्र, कृष्ण सुदामा चरित्र, जेसीबी में विराजमान हनुमानजी, कृष्ण गोपी लीला, झूले में लड्डू गोपाल जी, गौरा पार्वती की प्रतिमा, गौमाता, कृष्ण राधा की प्रतिमा, अहीर नृत्य की टोली, अखाड़े, शेला वोली टीम, ढोल, बैंड, धमाल की टीम आदि शोभायात्रा चल समारोह में शामिल होगी, शोभा यात्रा मुख्य रुप से बस स्टेंड से प्रारंभ होकर मालवीय चौक, लार्डगंज, बड़ा फुहारा, सराफा, हनुमानताल होते हुए भानतलैया में समाप्त होगी, चल समारोह में उपस्थिति की अपील भरत सिंह यादव, यात्रा संयोजक शिव यादव, चंदन सिंह, यादव, मनोज यादव, सुभाष यादव, संजय यादव विधायक, दिनेश यादव, प्रदीप यादव, पूर्व मंडी अध्यक्ष शशांक यादव, सुनील यादव, केएन सिंह, यादव, परमू यादव, सचिन यादव, सलपनाथ यादव, श्रीमति विनीता यादव, श्रीमति कमलेश यादव, सुमन सिंह यादव, श्रीमति तृप्ति यादव, श्रीमति अश्वनि यादव, उमेदा यादव, रचना यादव, अनीता यादव, पीएल यादव, अशोक यादव, संजय यादव, पवन यादव, घनश्याम यादव, रामरतन यादव, विनय यादव, शारदा यादव, टीकेंद्र यादव, बबलू यादव, लालू यादव, गोरैया यादव, राघवेंद्र यादव, चित्रांश यादव, विजय सिंह यादव, हार्षित यादव पार्षद, राजीत यादव पार्षद, शारदा यादव, राजेश यादव पूर्व पार्षद, प्रदीप यादव पूर्व पार्षद, ऋषि यादव पूर्व पार्षद, अभिषेक यादव पूर्व पार्षद, राज कुमार यादव, वीरेंद्र यादव, अजय यादव, गोलू यादव, दीपक यादव, कौशल यादव, शिवम यादव, अंकित यादव, देवांश यादव, अभय यादव, बबला यादव, रामजी यादव, नितिन यादव, अखिलेश यादव, आदि ने उपस्थिति की अपील की है ।



