जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नागपुर के शातिर महिला चोर गैंग का खुलासा किया रेल एस पी ने

जबलपुर दर्पण। रक्षाबंधन त्यौहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु रेलवे पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त आदेश एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे जबलपुर सुश्री सिमाला प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेलवे जबलपुर श्री इसरार मन्सूरी एवं उप पुलिस अधीक्षक रेलवे जबलपुर श्री लोकेश मार्को के निर्देशन में रेलवे स्टेशन गाडरवारा में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा था, श्रीमती कंचन पाण्डेय विन्धाचल एक्सप्रेस में गाडरवारा से सोहागपुर की यात्रा कर रही थी। रेलवे स्टेशन गाडरवारा में ट्रेन में चढते समय फरियादी के पास रखे पर्स की चैन खोलने का आभास हुआ। फरियादी ने जब अपने पर्स को देखो तो उसमें से सोने-चांदी के लगभग 2 लाख रूपये कीमती का जेवरात चोरी हो गये थे। प्लेटफार्म पर जब फरियादी ने पुलिस से संपर्क कर घटना के संबंध में बताया तो थाना प्रभारी जी.आर.पी. गाडरवारा ने पुलिस अधीक्षक रेलवे जबलपुर के मार्गदर्शन में टीम गठित कर रेलवे स्टेशन की वृहद स्तर पर चेकिंग की, चैकिंग के दौरान ज्ञात हुआ की कुछ महिलाओं की टोली विन्धाचल एक्सप्रेस में चढने का प्रयास कर रही है थी पर वह ट्रेन में नहीं चढी और जल्दबाजी में प्लेटफार्म से बाहर की तरफ चली गई है। थाना प्रभारी जी.आर.पी. गाडरवारा ने महिलाओ की उक्त टोली का पता लगाने हेतु वृहद अभियान प्रारंभ किया। लगभग 30 किलोमीटर दूर बनखेडी में उक्त 12 महिलाओ को दस्तयाब किया गया, जिनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने चोरी का सामान जमीन गडाकर रखा हुआ है। सभी 12 महिलाएं जो (01) सीमा नाडे पति अजय नाडे उम्र 35 (02) नरबदा नाडे पति जितेन्द्र नाडे उम्र 40 साल (03) पूनम मानकर पति विनोद मानकर उम्र 35 साल (04) तनुजा उर्फ शारदा मानकर पति सिद्वार्थ मानकर उम्र 35 साल (05) सती उर्फ शशिकला पति तातेराम उम्र 40 साल (06) नेहा नाडे पिता जितेन्द्र नाडे उम्र 22 साल (07) मनीषा हथागले पति धारा सिंह उम्र 35 साल (08) वर्षा उफाडे पति अमित उफाडे उम्र 32 साल (09) साहित्री लोण्डे पति ताना लोण्डे उम्र 60 साल (10) सरिपा मानकर पति सुरेश मानकर उम्र 35 साल (11) वनीता मानकर पति दिनेश मानकर उम्र 35 साल (12) पदमा मानकर पति झिवल मानकर उम्र 28 साल सभी निवासियान भगवानपुरा नागपुर (महाराष्ट्र) की रहना बतायी। इन महिलाओ के पास से उपरोक्त घटना का पूरा मशरूका लगभग 2 लाख जप्त किया गया तथा अन्य अपराध से संबंधित लगभग 4 लाख रूपये की सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी करीबन हजार रूपये जप्त किए गए। उक्त महिला आरोपियों के संबंध में जानकारी ज्ञात हुई है कि इनके द्वारा लगभग 10-15 चोरी की वारदाते विभिन्न स्थानों पर की गई है। इनके विरूद्ध जी.आर.पी थाना गाडरवारा, जी.आर.पी. थाना खण्डवा में स्थाई वारंट लंबित है। सभी आरोपीगण को किया गया है एवं माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रेलवे जबलपुर के द्वारा उपरोक्त सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है एवं जी.आर.पी. थाना गाडरवारा के थाना प्रभारी उप निरीक्षक पी.के. श्रीवास्तव, सउनि रामपाल इवने, सउनि सुशील ठाकुर, आरक्षक रवि पुरोहित, आशीष सराठे, विमलेश ठाकुर, महिला आरक्षक शकुन्तला तेकाम एवं रेल रक्षा समिति के सदस्य सभी को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page