खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

गांजा की जगह डीलर ने माफिया को थमाया दर्जनों कंडे के बंडल, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

नंदकिशोर ठाकुर, डिंडोरी ब्यूरो। जिले में माफिया किस कदर बेखौफ और निर्भीकता से अवैध कार्यों में लिप्त है, इसका जीता जागता उदाहरण पिछले दिनों देखने में आया, जहां गांजा माफियाओं ने एक डीलर को गांजा देने की जगह गोबर के कंडों से बने दर्जनों पैकेट थामा कर रफ्फू चक्कर हो गए। मामला तब सामने आया जब गांव से दूर खुली जगह पर दर्जनों पैकेट कंडे से भरे बिखरे हुए पड़े मिले, जिसे देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी पहुंचकर बिखरे पैकेट को खोलकर देख रहे थे। मिली जानकारी अनुसार बुधवार या गुरुवार की रात कुकर्रामठ और बल्लारपुर के बीच मुख्य मार्ग से लगभग सौ मीटर दूर एक खेत के पास बर्रा में तीन बोरियों में भरे दर्जनों पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा की तरह कंडे से भरे पैकेट लावारिस हालतों में मिला है। बिखरे पड़े पैकेटों को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी गांजा डीलर ने कोई माफिया को ठगा होगा। दूसरे दिन सुबह-सुबह जैसे ही मामले की जानकारी ग्रामीणों को लगी तब घटना की चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैली गई, इस समय क्षेत्र में गांजा माफियाओं के द्वारा कि गई ठगी की चर्चा दबे पांव जोरों से चल रही है।

लाखों रुपए में होता बाजार में गांजा का कीमत

गौरतलब है कि जिले भर में अवैध गांजा, मादक पदार्थ दारू सहित अन्य अवैध कारोबार पिछले कई वर्षों से फलफूल रहा है, लेकिन कड़ी कार्रवाई न होने से माफियाओं के हौसले सातवें आसमान में हैं। गांव-गांवों में आसानी से मादक पदार्थों की उपलब्धता होने के चलते युवा पीढ़ी भी नशे की आदी हो रही है। इन दिनों कम उम्र के बच्चे भी नशे करते देखे जा रहे हैं, जिसे रोका जाना अति आवश्यक हो गया है, जिससे युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाया जा सके। हमारे सुत्रों ने अनुमान लगाया की तीन बोरियों में भरे बिखरे पड़े मिले कंडो के पैकेटों से लाखों रुपए की ठगी डीलरो ने गांजा माफिया से की गई होगी। चर्चा हैं कि क्षेत्रों से लगातार गांजा की तस्करी चल रही है, तस्करी पर अंकुश लगाने जिम्मेदार पुलिस व आबकारी विभाग निष्क्रिय नजर आ रही है। फिलहाल मामले की भनक पुलिस को अभी तक नहीं लगी है, ठगी का शिकार गांजा माफिया भी बदनामी के डर से किसी को बताने को तैयार नहीं है। बताया गया कि समय-समय में अवैध मादक पदार्थ गांजा की कमी जैसे ही क्षेत्रों में होती है, वैसे ही ठगी करने के मामले भी जिले में सामने आते हैं। जहां लाखों रुपए की ठगी करने के बाद गांजा डीलर फरार हो रहे हैं, जो अब लगातार हो रही ठगी की चर्चा गली मौहल्ले में होने लगी है, जिसे लेकर अब सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page