कोको उचित मूल्य की दुकान से उपभोक्ताओं को नहीं मिला दो महीने का राशन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम कोको में स्थित उचित मूल्य की दुकान से सैकड़ों उपभोक्ताओं को पिछले 2 महीना का राशन ना मिलने का आरोप लगाया है। अब मामले को लेकर हितग्राहियों के द्वारा जिला कलेक्टर से शिकायत कर मामले में कार्यवाही की मांग की गई है।शिकायत में उल्लेख किया गया कि उचित मूल्य की दुकान से माह जून व माह अक्टूबर 2021 का राशन उपभोक्ताओं को नहीं दिया गया, जबकि मनमानी पूर्वक हितग्राहियों से मशीन में फिंगर लगवा लिए गए हैं। बताया गया कि गांव में पिछले कुछ महीनों से राशन दुकान का संचालन गांव के ही स्व सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा है, जहां हितग्राहियों को राशन वितरण करने में मनमानी की जा रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मामले में कार्यवाही कर उपभोक्ताओं को वर्ष 2021 के माह जून व अक्टूबर माह का राशन दिलवाए जाने की मांग की गई है।



