डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा ने वृक्षारोपण कर मनाई डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वीं जयंती

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों भाजपा के प्रेरणास्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वीं जयंती वृक्षारोपण करते हुए मनाई गई। बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशानुसार एवं संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ के व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम मरावी की उपस्थित में कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप भाजपा मंडल शाहपुर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में जीवन पर प्रकाश डाला गया, साथ ही प्राचीन बूढ़ी माई माता मंदिर में पीपल के वृक्ष का रोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सुशील राय, नरायण चोबे ,राजेन्द्र उसराठे ,मंडल महामंत्री रामानुज राव ,पवन सांडिया ,मंडल मीडिया प्रभारी नीरज रजक सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page