केंट विधान सभा में आम आदमी पार्टी की विशाल रैली

जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केन्ट विधानसभा जबलपुर में राजेश वर्मा प्रदेश अध्यक्ष (एजूकेशन विंग) के नेतृत्व में विशाल रैली निकालकर चुनावी शंखनाद किया। मुख्य रुप पंजाब के फिरोजपुर से आए विधायक रजनीश दहिया और प्रदेश अध्यक्षा श्रीमति रानी अग्रवाल (सिंगरौली महापौर), पंजाब सरकार में चेयरमैन रंजीत सिंह बाथ की उपस्थिति रही, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा मध्यप्रदेश के लिये चुनाव में दी जीने वाली गारंटियों को जन-जन तक प्रसारित करने और जन चेतना के लिये रैली का आयोजन केन्ट विधानसभा में किया गया, राजेश वर्मा ने बताया कि पार्टी की मूल विचारधारा मुफ्त शिक्षा मुफ्त चिकित्सा, मुफ्त पानी तथा मुफ्त बिजली की अवधारणा को जन-जन तक पंहुचाने का कार्य पार्टी की जबलपुर ईकाइ द्वारा पूर्व से ही किया जा रहा है, कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जांगीड, संयुक्त सचिव हरदीप सिंह, संयुक्त सचिव रामकिशोर शिवहरे और महिला अध्यक्ष यास्मीन मेहमूद की उपस्थिति रही।



