जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्व. ओमकार प्रसाद तिवारी स्मृति समारोह

जबलपुर दर्पण।स्वर्गीय पंडित ओंकार के साथ तिवारी जी की 24 वीं पुंयतिथि पर दमोह नाका चौक पर श्रद्धांजलि सभा एवं महाराज की मूर्ति पर पुष्प वर्षा, माल्यार्पण का आयोजन किया गया इस अवसर पर जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक विनय सक्सेना, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष रवि गुप्ता, पूर्व एम आई सी मेंबर श्री राम शुक्ला, राज अवस्थी, अधिवक्ता आशीष त्रिवेदी, अधिवक्ता शुभम मिश्रा, आयोजन समिति के पं अनिल तिवारी, पं आलोक तिवारी, पं अनूप तिवारी, आस्तिक तिवारी, राजीव गोयल, आयुष तिवारी आदित्य तिवारी,कैलाश दुबे, हर्षित तिवारी, अंतू जैन, अजय अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।
दमोह नाका पर माल्यार्पण के पश्चात पंडित ओंकार प्रसाद तिवारी नगर 41 नंबर स्कीम में महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की पुष्प वर्षा की पुष्पांजलि अर्पित करने पश्चात उत्तर मध्य के विधायक विनय सक्सेना , जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अनु एवं भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू द्वारा घोषणा की गई की आदरणीय महाराज जन जन के नेता थे जनसेवक थे उत्तर मध्य विधानसभा में जो फ्लाईओवर निर्माण का कार्य चल रहा है उससे महाराज की प्रतिमा पर कोई छेड़खानी नही की जायेगी उनकी प्रतिमा यथावत यथा स्थान स्थापित रहेगी एवं उसे और भव्य स्वरूप प्रदान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।आज शाम 6:30 बजे गोपाल सदन, गोपाल बाग में पूर्व मंत्री, अपराजैय विधायक स्व. पं. ओंकार प्रसाद तिवारी जी की 24 वी पुण्यतिथि पर ओमकार अलंकरण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. आज प्रातः 9 बजे दमोह नाका व्यापारी संघ द्वारा ओंकार महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, जबकि मुख्य समारोह शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा. समारोह समिति के पं. अनिल तिवारी, पं. आलोक तिवारी, पं. अनूप तिवारी, आस्तिक तिवारी, आयुष तिवारी आदि ने उपस्थिति की अपील की है।

  • यह होंगे कार्यक्रम के अतिथि
    कार्यक्रम संयोजक रवि गुप्ता ने बताया कि ओंकार महाराज स्मृति समारोह की मुख्य अतिथि प्रज्ञा पीठाधीश्वर साध्वी विभानंद गिरी नई दिल्ली होगी. अध्यक्षता मप्र गोपालन पशु संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी करेंगे. मंगल आशीष ब्रह्महर्षी बाबरा मिशन की साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी का होगा. कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथि सांसद राकेश सिंह होंगे. विशिष्ट अतिथि के तौर पर सज्जादा नशीन खानकाहै रब्बानियां, मौलाना सैयद अरशद रब्बानी साहब, भारतीय पसमांदा मंच नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कमर सिद्दीकी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू उपस्थित होंगे।
  • यह सभी होंगे सम्मानित
    समारोह संयोजक राजेश पाठक ‘प्रवीण’ ने बताया कि स्व. ओमकार महाराज की स्मृति पर आज आयोजित होने वाले ओमकार अलंकरण कार्यक्रम में कला अलंकरण, सामाजिक जागृति अलंकरण, साहित्य अलंकरण, शिक्षा अलंकरण, क्रीडा अलंकरण और विशिष्ट सम्मान के अंतर्गत 18 विभूतियां को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म एवं नाट्य कलाकार आनंद शर्मा, अनु शाह एवं भरतनाट्यम नृत्यांगना अरुक्शा नायक को कला अलंकरण से अलंकृत किया जाएगा. साथ ही समाजसेवी सूक्ष्म एवं लघु उद्योग प्रोत्साहन भास्कर रमन, संगठन एवं समाजसेवी विनय जयसवाल, समाजसेवी इकबाल अंसारी एवं समाजसेवी एवं समरसता के क्षेत्र में संदीप जैन को सामाजिक जागृति अलंकरण, वरिष्ठ साहित्यकार व अधिवक्ता एनसी व्यौहार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता व संगठक संतोष नेमा को साहित्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा. शिक्षा अलंकरण के क्षेत्र में डॉ. राजेंद्र प्रसाद कुररिया, डॉ. वैशाली जैन, सीमा भौमिक व रत्नेश मिश्रा को सम्मानित किया जाएगा. वही नेशनल खो खो प्लेयर पूजा बर्मन, शूटिंग की इंटरनेशनल प्लेयर गौतमी भनोट एवं पर्वतारोही रागिनी वर्मा को क्रीडा अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा. इसी प्रकार समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट सम्मान सहेंद्र श्रीवास्तव एवं सुरजीत जाट को दिया जाएगा।
  • शहर की 18 विभूतियों को मिलेगा सम्मान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page