जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

खेत सड़क व ट्रांसफार्मर योजना जैसे दर्जनों योजना शुरू करें सरकार

जबलपुर दर्पण। भारतीय किसान संघ के बड़े नेताओं ने किसानों की मांग को लेकर सिहोरा तहसील परिसर में बैठकर किसान हित पर गंभीर चर्चा किया गया। सिहोरा तहसील के किसानों की समस्या समाधान के लिए भारतीय किसान संघ के प्रांतीय सदस्य नंदकुमार परोहा, अध्यक्ष सुरेश पटेल, सचिव आशीष उपाध्याय, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुनील जैन, सहित भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व किसान की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एसडीएम धीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। तत्पश्चात निम्न बिंदु पर अवगत कराया गया कि मूंग का भुगतान जल्द हो। खरीफ की फसलों की गिरदावरी किसानों के द्वारा कराई जावे। नेहरों का पानी आखिरी टेल तक पहुंचाया जावे। सिंचाई के लिए दिन मै 12 घंटे बिजली उपलब्ध कराया जावे। मुख्यमंत्री ट्रांसफार्मर अनुदान योजना शीघ्र चालू किया जावे। गेहूं बेचने पर बोनस दिया जावे। खेत सड़क योजना पुनः लागू किया जावे। वृद्धा पेंशन 6 सौ रूपये की जगह 3 हजार रुपये दिया जावे। इस तरह करीब 25 बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन कार्यक्रम में जयकुमार पांडे, सदन सोनी, प्रवीण पांडे, प्रदीप पटेल, संजय राय, दीपक चौबे, अजय पटेल, अनिल बर्मन, महेश बर्मन, कृष्ण कुमार पटेल, प्रकाश पटेल, बलिराम पटेल, केदारनाथ पटेल, संतराम पटेल, मनोज पटेल, तीरथ पटेल, सहित 50वों किसान ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page