मक्का मदीना उमरा के लिए जत्था रवाना

मुस्लिम लीगल एड वेलफेयर सोसायटी ने किया भव्य स्वागत
जबलपुर दर्पण। मुस्लिम धर्मावलंबियों के पवित्र तीर्थ स्थल मक्का मदीना उमरा के लिए एक सैकड़ा लोगों का जत्था नूरी टूर्स एंड ट्रैवल के साथ गरीब रथ से रवाना हुआ रेलवे स्टेशन पर जबलपुर मुस्लिम लीगल एड वेलफेयर सोसायटी द्वारा यात्रियों का फूल माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत किया गया।जत्थे में शामिल लीगल एड के फाउंडर मोहसिन खान मोनू, मुज्जमिल खान, महजबीन खान, ने बताया कि हम सभी लोग पवित्र तीर्थ स्थल मक्का मदीना उमरा ज्यारत के लिए जा रहे हैं जहां हम अपनी अकीदत पेश कर अपने मुल्क हिंदुस्तान एवं जबलपुर में अम्नो और शांति की दुआ करेंगे। इस अवसर पर मुस्लिम लीगल एड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष एड.शबाब खान, रिजवान खान, फिरोज अंसारी,मासूम खान, सलीम खान,शफी खान, इरफान खान, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।



