राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आयोजन

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस महाविद्यालय (स्वषासी) जबलपुर के महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत सभी षिक्षकों के द्वारा प्रत्येक कक्षा ओंमें राष्ट्रीय कृमि मुक्तिदिवस पर जानकारी प्रदान की गई। इसके पष्चात् समस्त छात्राओं को एलबेडाजॉल (400 एम.जी) की चबाने वाली एक मीठी गोली वितरित की गई एवं खिलाई गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के प्राचार्य डॉ.फादर वलन अरासू का मार्ग दर्षन रहा एवं महिला प्रकोष्ट की प्रभारी डॉ. एन्थोनिमा रॉबिन,डॉ. अर्चना प्रसारी, यषिका चौधरी,डॉ. राजेष अहिरवार, एम ओ, यू.पी.एच.सी. आफिसर कजरवाड़ा, कुमारी निषारा फेल,नर्सिग आफीसर यू.पी.एच.सी कजरवांड़ा,श्रीमती जयश्री जॉर्ज, ए.एन.एम यू.पी.एच.सी कजरवाड़ा का सहयोग सराहनीय रहा। 2352 छात्राओं को एल बेडा जॉल गोली का लाभ प्राप्त हुआ।



