डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मोदी के जन्मदिन पर किया विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के केन्द्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन करवाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय अशोक अवधिया, भाजपा के यशस्वी जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप ताम्रकार, ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी माननीय मनोहर ठाकुर, भाजपा कार्यालय मंत्री पुनीत जैन एस टी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश धूमकेती, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरवादिया मरकाम, भाजपा के मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री कुवारिया मरावी, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धनेश धनंजय सहित अन्य लोग मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर ने किया। मौजूद कार्यकर्ताओं ने लाइव प्रसारण के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को देखा एवं उनके विचारों को सुना। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर ने अपने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सभी को भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहां की आज देश के प्रधानमंत्री मोदी शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जी के जयंती के अवसर पर पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ नई दिल्ली से लाइव प्रसारण के माध्यम से किए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना लॉन्च किया हैं, जिससे इससे 18 व्यवसायों से जुड़े लोगों को फायदा होगा। इसके लिए 13 हजार करोड़ का आउटले (फंड) बनाया जायेगा।
पीएम विश्वकर्मा पारंपरिक कौशल वाले लोगों का समर्थन करने वाली योजना है। इस योजना के तहत उदार शर्तों पर तीन लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा, योजना के शुरू होने से देशभर के करीब 30 लाख विश्वकर्मा परिजनों को लाभ होगा। ओबीसी वर्ग एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया ने कहा की आज देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के जयंती के अवसर पर समस्त जिले एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश विश्व पटल पर अपनी अलौकिक पहचान बना चुका है, विश्व के समस्त देश भारत को एक महानायक के रूप में देख रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश समृद्ध है एवं सुरक्षित हुआ है, हमारी संस्कृति हमारे धरोहर हैं अपने मूल रूप में स्थापित हो रही हैं। मोदी सिर्फ भारत के ही नहीं अपितु दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेता बन चुके हैं। पारदर्शिता, सुशासन एवं जनहित के कार्यों को ध्यान में रखकर माननीय प्रधानमंत्री देश का नेतृत्व कर रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा हुआ है। महिला सशक्तिकरण के लिए अभिनव प्रयास हुए हैं हर वर्ग की चिंता एवं हर वर्ग के उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम कर रही है। कार्यक्रम के प्रभारी दिलीप ताम्रकार ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में लगकर अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता दिलाएं एवं अभियान को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दें। युवाओं को किसानों को एवं महिलाओं को शोषित, वंचित पिछड़ों को पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करें। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालकर कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ संगठन में काम करने को कहा गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी अमित बर्मन, त्रिलोक सिंह ठाकुर सहसंयोजक जिला सोशल मीडिया, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सरजू प्रसाद ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सुग्रीव परमार, छिदामीलाल साहू, भद्दू मौहरी, ईश्वर लोधी ठाकुर , समनापुर मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह गौतम, चंद्र सिंह गौतम, आनंद कुमार साहू, मेष चक्रवर्ती, शांतनु पाठक, नरेश ठाकुर, रविंद्र गौतम, कृष्ण कुमार, शेर सिंह ठाकुर, शिव साहू, प्रदीप दुबे, बबलू गौतम, कामता प्रसाद, द्वारका बिलगर, नरोत्तम राजपूत, मुकेश यादव, राय सिंह यादव, मुकेश कुमार यादव, कुलदीप सिंह टांकेश्वर ठाकुर सहित आसपास क्षेत्र से आए मोर्चा के देवतुल्य कार्यकर्ता सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page