जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मंदिर बचाओ जमीन बचाओ आंदोलन का जन जागरण

जबलपुर दर्पण। भाजपा शासन काल में जनप्रतिनिधियों के नकाब में भू माफियो की नजर आम जनता के खेत और खलिहान और मंदिर की जमीनों में लगी हुई है इसी कड़ी पनागर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के द्वारा अपने ही परिवार सदस्यों जैसे उनकी पत्नी पुत्र एवं पुत्रवधू तथा अन्य समर्थक एवं रिश्तेदारों को ट्रस्ट का सदस्य बनाकर अथवा क्षेत्र जमीनों को आधे पौने दामों में खरीद कर उस पर कब्जा करने का कार्य किया जा रहा है वहां के भू माफिया एक गिरोह की तरह सक्रिय होकर जमीनों को हड़पने का कार्य कर रही है यदि कोई भी व्यक्ति शिकायत लेकर जनप्रतिनिधियों पास पहुंचते है तो उन लोगो द्वारा अपने कार्यालय में जमीन संबंधित किसी भी शिकायत को ना सुनने का फरमान जारी कर दिया कुछ ने तो बोर्ड भी लगा दिया ताकि आम जनता जमीन संबंधित किसी भी मामले पर बात ना करें और इनका गोरख खेल निरंतर चलता है इन सभी समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के महासचिव डॉक्टर सत्येंद्र यादव जी के पास क्षेत्रीय नागरिकों की शिकायत निरंतर आती रही है उन सभी की शिकायतों को सुनने के पश्चात डॉक्टर सत्येंद्र यादव जी के द्वारा एक विशाल आंदोलन की रूपरेखा तैयार किया गया दिनांक 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:00 पनागर बस स्टैंड मैं एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है जिसमें पनागर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता एवं नागरिक गण भारी संख्या में उपस्थित होंगे इस आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के महासचिव डॉक्टर सत्येंद्र यादव जी के नेतृत्व में पूरे पनागर विधानसभा क्षेत्र मैं मंदिर बचाओ जमीन बचाओ आंदोलन का जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जो निरंतर पुरी विधानसभा क्षेत्र मैं पंपलेट बाट कर एवं छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाओं के द्वारा जनसंपर्क करके लोगों को जागरूक किया जाएगा।
मंदिर बचाओ जमीन बचाओ आंदोलन जन जागरण अभियान आज दिनांक 19 सितंबर से आरंभ किया गया है जो निरंतर 9 अक्टूबर तक चलेगा इस अभियान में आम लोगों की अन्य समस्याओं को भी सुना जाएगा इस जन जागरण अभियान में क्षेत्रीय नागरिकों का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है आज के इस जन जागरण अभियान मैं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के महासचिव डॉक्टर सत्येंद्र यादव, मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के महासचिव सतीश तिवारी , जबलपुर सेवा दल के ग्रामीण अध्यक्ष शिव नामदेव ,जबलपुर प्रवक्ता जितेंद्र यादव, विनोद उपाध्याय, सुरेश महे रे , अरविंद उपाध्याय जगदीश पटेल विवेक पटेल रामराज पटेल सुजीत पटेल बासुरी पटेल आरंभ पटेल श्याम लाल पटेल उमेश बैरागी सुनील पटेल मिंटू यादव बच्चा यादव शुभम रैकवार दीपक सोनी भैया लाल यादव विनय यादव नितिन चौधरी अभिषेक शर्मा रीना सिंह तरुण कोरी डिलन यादव चंदू यादव मुन्ना लाल यादव कुणाल राजपूत कमलेश वंशकार किरण बेन रेखा राठौड़ रीता यादव पटेल विनोद पटेल सौरभ विश्वकर्मा जुनैद अंसारी ताहिर भाई जान रामकेश पटेल अंबिका पटेल युसूफ शेख सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page