मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पश्चिम एवँ केंट विधानसभा में लेंगे जनता से आशीर्वाद

जबलपुर दर्पण। जनता से आशीर्वाद लेने भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश एवँ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा का जबलपुर शहर में कल शुक्रवार 22 सितम्बर को आगमन होगा। जबलपुर महानगर की पश्चिम एवँ केंट विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल होकर जनता का आशीर्वाद लेंगे। जनआशीर्वाद यात्रा कल दोपहर 3 बजे पश्चिम विधानसभा के गौतम जी मड़िया से प्रारम्भ होगी।
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने बताया जबलपुर महानगर की दो विधानसभा में जनआशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री जी के साथ मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग एवँ जबलपुर के सभी जनप्रतिनिधि एवँ वरिष्ठ नेता करेंगे।
जबलपुर संभाग के यात्रा सह प्रभारी श्री अभिलाष पांडे ने बताया महाकौशल क्षेत्र की यह यात्रा कल दोपहर 3 बजे पश्चिम विधानसभा में जनआशीर्वाद यात्रा गौतम जी मड़िया से प्रारम्भ होकर, संजीवनी नगर, शाहीनाका, पंडा मड़िया, गढ़ा बाज़ार, बीटी तिराहा, शारदा चौक होते हुए रतन नगर पहुँचेगी जहां मुख्यमंत्री जी आमसभा को संबोधित करेंगे।
श्री अभिलाष पांडे ने बताया ने बताया केंट विधानसभा की यात्रा शाम 4:30 बजे गोकलपुर सामुदायिक भवन से प्रारम्भ होगी जो व्हीकल मोड़ रांझी, दर्शन तिराहा, मस्ताना चौक होते हुए बड़ा पत्थर में समाप्त होगी जहां मुख्यमंत्री जी आमसभा को संबोधित करेंगे। इसी के साथ महाकौशल की यात्रा का समापन जबलपुर में होगा।
भाजपा जबलपुर महानगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने सभी कार्यकर्ताओं एवँ क्षेत्रीयजनो से से उपस्थिति एवँ यात्रा के स्वागत की अपील की है।



