जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एसटीएफ जबलपुर ने 05 ईनामी/फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। म.प्र. एसटीएफ प्रमुख विशेष पुलिस महानिदेशक विपिन कुमार माहेश्वरी द्वारा आगामी मध्‍यप्रदेश विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराये जाने हेतु प्रदेश में लंबे समय से फरार ईनामी/स्थाई वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किये जाने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।उक्‍त निर्देश के परिपालन पुलिस अधीक्षक एसटीएफ जबलपुर राजेश सिंह भदौरिया द्वारा निरीक्षक गनेश सिंह ठाकुर को टीम गठित कर ईनामी आरोपी/स्थाई वारंटियों तलाश पतासाजी हेतु आदेशित किया गया था, जिस पर सउनि निसार अली एवं उप निरीक्षक रघुवीर सिंह सरोते के नेतृत्व में टीम गठित की गई । थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर के धारा 4, 6, 9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम के आरोपी (1) परवेज पिता रसीद मुसलमान (2) इरफान पिता मजीद मंसूरी (3) अनवर पिता मह‍बूब मुसलमान (4) इमरान पिता मुर्तजा खान, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, नरसिंहपुर द्वारा प्रत्‍येक पर 1000/- 1000/- रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई है, को दिनांक 20/09/2023 की रात्रि में एसटीएफ जबलपुर टीम द्वारा जबलपुर से गिरफ्तार कर थाना गोटेगांव को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया । उक्त फरार वारंटियों की गिरफ्तारी में सउनि निसार अली, प्रधान आरक्षक सम्‍पूर्णानंद, मनोज पाण्‍डे, विनय कोरी, आरक्षक मनीष तिवारी, रूपेश राय एवं प्रधान आरक्षक चालक विजय तिवारी की सराहनीय भूमिका रही है।इसी प्रकार थाना गुढ जिला रीवा के अप.क्र. 77/2023 धारा 498-ए 304-बी 34 भादवि के आरोपी कल्‍लू उर्फ शमीम खान पिता सलीम खान उम्र 55 साल निवासी महाडाडी थाना गुढ जिला रीवा, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, रीवा द्वारा 2000/- रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई है, को दिनांक 20/09/2023 की रात्रि में एसटीएफ जबलपुर टीम द्वारा गिरफ्तार कर थाना गुढ जिला रीवा को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया । इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रघुवीर सिंह सरोते, आरक्षक राजन पाण्‍डेय, ओम प्रकाश अग्निहोत्री, प्रभात बघेल, आनंद पाण्‍डेय एवं गोविंद सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page