हाथरस प्रकरण के विरोध में पुतला दहन।

कैंट विधानसभा में युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन।
जबलपुर। हाथरस में पुलिस और कांग्रेस के नेताओं के बीच हुई झड़प में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हुई अभद्रता पर विरोध का दौर शहर में भी जारी है। हाथरस प्रकरण में युवा कांग्रेस कैंट विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा एवं संजीव साकेत के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव यादव की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर
विरोध प्रदर्शन किया। पुतले को महिला कार्यकर्ता ने अग्नि के हवाले किया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने योगी आदित्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की आलोचना करते हुए सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर आरोपियों को फांसी के फंदे पर लटकाने की मांग की है।
आज के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपस्थित होकर आक्रोश व्यक्त किया।
इस अवसर पर शिव यादव जी, रविंद्र कुशवाहा, संजीव साकेत, राजेंद्र मिश्रा, इंद्रजीत कुशवाह, कमलेश सिंह, हर्ष रैकवार ,मालती साकेत, अनिता चौधरी, सुषमा प्रजापति, यशोदा चौधरी, विजय चौधरी, राकेश कमलेश, अभिलाष, युवराज चौधरी मोनू डेरिया, गौरव यादव, टीटू जग्गी, उमेश गुप्ता, संजय कुशवाहा, सहित बड़ी संख्या युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



