जिला पंचायत अध्यक्ष को महिनों बाद मिला जर्जर बंगला, बोरिंग की मशीन तक नहीं छोड़ें कर्मचारी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते को महिनों की उनके संघर्ष और काफी ज्यादा विवादित मामला होने के बाद अब आखिरकार जर्जर बंगलें का चाबी सौंपा गया है। गौरतलब है कि बंगलें में लगी वर्षों पुराने बोरिंग की मशीन तक उखाड़ कर ले गए हैं, यहां तक कि पूरी बोरिंग के हिस्सों में पत्थर, ईंटों से भर दिया गया है, जिससे कि दोबारा बोरिंग मशीन न डाला जा सके। महिनों से बंद पड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष का बंगला वर्तमान में जर्जर हो चुकीं है, प्लास्टर उड़ने के साथ-साथ लगाई गई पुट्टी भी पपड़ी छोड़ रही है। बंगलें में लगें दर्जनों लाइट के बोर्ड भी पूरी तरह जले हुए हैं, बंगला में लगी वायरिंग भी पूरी तरह उखड़े हैं। बंगला के चारों ओर खरपतवार उग आई है, शौचालयों की स्थिति भी काफी दायनीय है, हर-तरफ गंदगी और कचरा फैला हुआ है। फिलहाल इन सब के बाद अब बंगलें की मरम्मत, साफसफाई सहित अन्य मेनटेनेंस का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते को स्थाई बंगला मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है, बंगला में कार्यकर्ताओं सहित समर्थकों का पहुंचना भी शुरू हो गया है।



