श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर मे पंचमी पर महा आरती हुई

जबलपुर दर्पण। श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर जबलपुर में गणेश महोत्सव के पंचम दिवस पर सभी भक्तों ने धार्मिक भाव से बड़े ही हर्ष एवं उल्लास से मनोकामना पूर्ण करने वाले श्री गणेश जी की प्रातः 9.00 बजे से पूजन, आरती, अभिषेक, माला अर्पण, वस्त्र अर्पण,अथर्वशीर्ष पाठ सभी गणेश भक्तों द्वारा सम्पन्न हुआ, सायं 7.15 बजे भगवान श्री गणेश जी की पूजन, महाआरती, स्तुति में नगर के गणमान्य एवं समिति के भक्तों द्वारा भक्ति भाव से आयोजित हुई! लोगों ने भक्ति भाव से श्री गणेश जी का महापर्व मनाया, भंडारा प्रसादी श्रीमती राशि शैलेन्द्र पटेल,श्री अनिल राजपूत,श्री मुन्ना द्विवेदी, श्रीमती विन्दनी रामेश्वर चौबे,श्रीमती ललिता मोहन अग्रवाल, श्री राजकुमार शर्मा एवं श्री विनय केशरवानी द्वारा प्रसाद आयोजित रहा, श्री सुप्तेश्वर विकास समिति के समस्त भक्तों ने श्री गणेश जी के महापर्व को हर्ष, आनंद, भक्ति भाव से समरसता के साथ सभी गणेश भक्तों ने उपस्थित होकर हरे कृष्णा संकीर्तन के आनंददायक धार्मिक आयोजनों से प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी का महोत्सव मनाया, आज दिनाँक 24-9-23 रविवार को छठी महोत्सव पर प्रातः 9 बजे से श्री गणेश जी का अभिषेक, पूजन,माला, वस्त्र अर्पण, अथर्वशीर्ष पाठ,चित्रकला प्रतियोगिता प्रातः 11.00 बजे से 12.00 बजे तक आयोजित है!छठी महोत्सव सायं 6.00 बजे से,सायं 7.15 बजे महाआरती नर्मदा आरती मण्डल द्वारा,रात्रि 8.00 बजे से परम पूज्य ब्रह्मचारी स्वामी चैतन्यानंद जी महाराज के आशीर्वचन, रात्रि 9.00 बजे रासलीला मेकलसुता आर्ट ग्रुप द्वारा आयोजित सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भगवान श्री गणेश जी के महोत्सव में उपस्थिति हेतु आग्रह है ।



