जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
अंतर्राष्ट्रीय बधिर दिवस मनाया गया…

जबलपुर दर्पण। विकलांग सेवा भारती स्नेह में अंतरराष्ट्रीय साइन लैंग्वेज बधिर दिवस मनाया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विष्णु कुमार शर्मा एवं वीरेंद्र कुमार पटेल श्रीमती लिपिका सरकार विशिष्ट अतिथि रही।बधिर दिवस पर सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किया और साइन लैंग्वेज के बारे में बताया कि श्रवण बाधित बच्चों को किस तरह इशारों से पढ़ाया जा सकता है और ज्ञान दिया जा सकता है उनकी बुद्धि बड़ी तेज होती है सामान्य छात्रों की तरह वह सब समझ सकते हैं कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य नीतू चौधरी एवं आभार रुखसार बानो ने किया इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहा।



