लिखित आश्वासन के बाद मांगे पूरी न होने पर अभियन्ता संघ ने किया तीन दिवसीय आंदोलन का शंखनाद

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश विधुत मण्डल अभियन्ता संघ द्वारा सात सूत्रीय मांगो को लेकर जून महीने में किए गए आंदोलन के फलस्वरूप न्यायसंगत मांगों को पूर्ण करने हेतु ऊर्जा विभाग द्वारा मांगों को निश्चित समय सीमा में निराकरण न होने के कारण स्थगित किए आंदोलन को पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। तीन दिवसीय आंदोलन में 25 सितंबर को रात 12 बजे से विद्युत कर्मियो के मोबाइल बंद रहेंगे, 26 सितंबर को सभी विद्युत कर्मी वर्क टू रूल के तहत कार्य करते हुए शाम 6 बजे मुख्यालय स्तर में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन करेंगे तथा 27 सितंबर को सभी विद्युत कर्मी एक दिन का कार्य बहिष्कार करेगे , मांगों के निराकरण न होने पर 4 अक्टूबर से सभी विद्युत कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल में जायेगे, अभियन्ता संघ ने सात मांगे रखी है जिसमे ऊर्जा विभाग की उत्तरवर्ती कंपनियो में निजीकरण नही किया जाए,वेतन विसंगति ओ3 स्टार कॉलम को विलोपित कर पे बैंड 4 का वेतनमान प्रदान किया जाए, राज्य विधुत मण्डल के कर्मियों की पेंशन ट्रेजरी से दिया जाए एवं 2006 के उपरांत कर्मियों को ओल्ड पेंशन प्रदान की जाए,संविदा कर्मियों की सेवा शर्ते सुरक्षित की जाए,आउट सोर्स कर्मियों की सेवा सुरक्षित कर दुर्घटना बीमा 20 लाख तक किया जाए,कर्मचारियों की सभी वेतन विसंगति दूर की जाए,संघठनत्मक संरचना ओ.एस. का जल्द से जल्द निर्धारण किया जाए



