जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मदनमहल दमोहनाका फ्लाई ओवर के एक हिस्से का लोकार्पण 27 को

जबलपुर दर्पण। जबलपुर शहर में बढ़ते यातायात के दबाब को कम करने एवँ जबलपुर को महानगरीय स्वरूप में लाने हेतु साँसद राकेश सिंह के प्रयासों से स्वीकृत मप्र के सबसे बड़े फ्लाई ओवर जो मदनमहल से दमोहनाका तक बनाया जा रहा है इसके एक हिस्से महानददा से गुलाटी पेट्रोल पंप तक का निर्माण कार्य पूरा हो गया है उसका लोकार्पण बुधवार 27 सितम्बर को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। साँसद राकेश सिंह में बताया केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के जबलपुर प्रवास के दौरान जबलपुर में फ्लाई ओवर निर्माण हेतु आग्रह किया गया था जिस पर उन्होंने तत्काल स्वीकृति दी थी और जबलपुर में दमोहनाका से मदनमहल तक बनने वाले 8 किमी लंबे प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ और प्रसन्नता की बात है इसके एक हिस्से का निर्माण पूर्ण होने के बाद इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री जी के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में 27 सितम्बर को शाम 5 बजे महानददा में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page